{"_id":"67b373f4f35c4e71ad0da76e","slug":"volleyball-preparations-begin-for-day-night-matches-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-132592-2025-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: वॉलीबाल ः डे-नाइट मुकाबलों के लिए तैयारी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: वॉलीबाल ः डे-नाइट मुकाबलों के लिए तैयारी शुरू
विज्ञापन
ढेबरुआ। बढ़नी में अखिल भारतीय वॉलीबाल टूर्नामेंट को लेकर सोमवार को अमर बाल विद्या मंदिर में बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से 11, 12 और 13 अप्रैल 2025 को डे-नाइट टूर्नामेंट आयोजित करने का प्रस्ताव पारित किया गया।
टूर्नामेंट को आल इंडिया लेवल पर आयोजित करने की योजना बनाई गई है। इसमें देशभर की शीर्ष वॉलीबाल टीमें शिरकत करेंगी। दूधिया रोशनी में रोमांचक मुकाबले होंगे, जिससे खेल प्रेमियों को जबरदस्त अनुभव मिलेगा। आयोजन स्थल के रूप में रामलीला मैदान को प्रस्तावित किया गया है। इसकी अनुमति लेने हेतु चार सदस्यीय उपसमिति का गठन किया गया है।
टूर्नामेंट को और भी शानदार बनाने के लिए विशेष व्यवस्थाओं पर विचार किया गया। क्लब के सचिव मोहम्मद इब्राहिम ने बताया कि जल्द ही आयोजन समिति की घोषणा की जाएगी। इसके अलावा, टूर्नामेंट की सफल प्लानिंग के लिए विभिन्न उप समितियां भी गठित की जाएंगी।
विज्ञापन
बैठक में ख्यातिलब्ध साहित्यकार रविंद्र किशोर श्रीवास्तव (जुगानी भाई) को श्रद्धांजलि दी गई, जिन्होंने साहित्य के क्षेत्र में अमूल्य योगदान दिया। इस दौरान कार्यवाहक अध्यक्ष असलम खान, जुग्गीराम राही, अजय प्रताप गुप्त, निजाम अहमद, विनय शर्मा, शाकिर अली, विकास सिंह, अब्दुल कयूम, वशी अख्तर, संजय गुप्ता, मो. जमाल, शकील शाह, जावेद खान आदि मौजूद रहे। संवाद