{"_id":"5ae617624f1c1b5c098b7283","slug":"vishal-in-high-school-and-ansh-inter-topar","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईस्कूल में विशाल और शहबाज, इंटर में अंश टॉपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईस्कूल में विशाल और शहबाज, इंटर में अंश टॉपर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 30 Apr 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
result
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटर के नतीजे घोषित होते ही मेधावियों में खुशी की लहर दौड़ गई। हाईस्कूल में जिले के 77.84 प्रतिशत बच्चों ने सफलता हासिल की है। इसमें गौरा बाजार इंटर कॉलेज के शाहबाज आलम और रघुबर प्रसाद जायसवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के विशाल जायसवाल ने 554 अंक पाकर संयुक्त रूप से जिले में अव्वल रहे। वहीं इंटर में कुल 80.57 प्रतिशत बच्चे उत्तीर्ण हुए हैं। इंटर में सरदार पटेल इंटर कॉलेज बांसी के अंश सिंह 446 अंक पाकर टॉपर बने। रिजल्ट की घोषणा के साथ ही टॉपर्स के घरों में खुशियां छा गई। एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर सफलता का जश्न मनाया।
नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए बोर्ड ने इस बार केंद्रों पर कड़ी चौकसी की थी। सीसी टीवी कैमरे और मजिस्ट्रेट की निगरानी में परीक्षा कराई गई। लिहाजा परीक्षार्थियों के चेहरे पर रिजल्ट को लेकर तनाव साफ नजर आ रहा था। जैसे-जैसे रिजल्ट की घड़ी नजदीक आती गई, उनकी बेचैनी भी बढ़ती रही। दोपहर साढ़े 12 बजे सबसे पहले इंटर के नतीजे घोषित हुए। जिले के कुल 23009 बच्चे इंटर की परीक्षा में पंजीकृत थे।
इसमें 20475 बच्चे शामिल हुए और 16477 ने सफलता हासिल की। यह 80.47 प्रतिशत है। हाईस्कूल का रिजल्ट 77.84 प्रतिशत रहा। कुल 32180 बच्चों के सापेक्ष 28145 ने परीक्षा दी थी, जिसमें 21909 उत्तीर्ण हुए। मोबाइल और इंटरनेट पर परिणाम देखकर प्रफुल्लित बच्चे खुशियां मनाने में डूबे रहे। सुबह से बना तनाव भी काफूर हो गया। मेधावियों के घरों में भी जश्न का माहौल रहा। डीआईओएस डॉ.राजबहादुर मौर्य ने सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि परीक्षा मेें कड़ाई के चलते रिजल्ट का प्रतिशत भले ही कम हुआ है, लेकिन वही बच्चे पास हुए हैं, जिन्होंने पूरी मेहनत से पढ़ाई कर परीक्षा दी थी।