फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Virtual foundation stone laying of transport bus station in Dumariyaganj

Siddharthnagar News: डुमरियागंज में परिवहन बस स्टेशन का वर्चुअल शिलान्यास

Wed, 13 Mar 2024 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 13 Mar 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
Virtual foundation stone laying of transport bus station in Dumariyaganj
डुमरियागंज। डुमरियागंज नगर स्थित परिवहन निगम के बस स्टेशन के निर्मित होने वाले भवन का मंगलवार को लखनऊ से परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने वर्चुअल शिलान्यास किया। इस दौरान आयोजित शिलान्यास समारोह में डुमरियागंज की विधायक सैयदा खातून सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

डुमरियागंज बस स्टेशन परिसर में मंगलवार को दोपहर 12 बजे आयोजित शिलान्यास समारोह को वर्चुअल संबोधित करते हुए परिवहन मंत्री ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार नागरिकों को उच्च श्रेणी की परिवहन व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए निरंतर तत्पर पर है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में परिवहन निगम अपनी सुविधाओं में लगातार बढ़ोतरी और उन्नति कर रहा है। डुमरियागंज में 1 करोड़ 55 लाख, 10 हजार रुपए की लागत से बस स्टेशन भवन का निर्माण करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक सैयदा खातून ने कहा कि डुमरियागंज परिवहन बस स्टेशन भवन के पुनर्निर्माण के लिए उन्होंने परिवहन मंत्री और प्रमुख सचिव को ज्ञापन दिया था। वह इसके लिए उनके प्रति आभार व्यक्त करती हैं। विधायक ने कार्यदाई संस्था यूपीपीसीएल के अधिकारियों को हिदायत देते हुए कहा कि परिवहन भवन निर्माण के दौरान गुणवत्ता और मानक का ध्यान रखा जाए तथा निर्धारित समय सीमा पर भवन को पूरा करके परिवहन निगम को हैंड ओवर कर दिया जाए। इस दौरान डॉ. संतराज सिंह बघेल, विजय गंगवार, महेश प्रताप श्रीवास्तव, रमेश चंद श्रीवास्तव, एके सिंह, सत्य प्रकाश, हसन ताकीब, मोहम्मद वैस, आरजू मेहंदी, महेश पासवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed