{"_id":"675dca5f7c439e826b035eab","slug":"violators-of-traffic-rules-prevail-over-strictness-and-awareness-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-128981-2024-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सख्ती और जागरूकता पर भारी पड़े यातायात नियम तोड़ने वाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सख्ती और जागरूकता पर भारी पड़े यातायात नियम तोड़ने वाले
Sat, 14 Dec 2024 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 14 Dec 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सड़क हादसा रोकने के लिए जागरूक करने के साथ-साथ सख्ती भी बरती जा रही है, लेकिन नियम तोड़ने वाले उससे दो कदम आगे हैं। हर माह चार हजार से अधिक लोग यातायात नियम को गाड़ी के पहिया के नीचे रौंद रहे हैं।
जागरूकता का असर लोगों पर कितना पड़ रहा है, इस बात का अंदाजा पुलिस की कार्रवाई से लगा सकते हैं। साल 2023 में 44 842 लोगों ने नियम तोड़े थे। जबकि इस बार इनकी संख्या आठ हजार की बढ़त के साथ 52830 पहुंच गई।
इनमें तीन सवारी, बिना हेमलेट, बिना सीट बेल्ट और नशे में वाहन चलाने वाले शामिल हैं। पुलिस की सख्ती के बाद पिछले साल की तुलना में मौत के आंकड़ों में कुछ कमी तो आई पर नियम तोड़ने वाले और आगे निकल गए। औसतन हर माह 20- 25 लाख रुपये नियम तोड़ने वालों से जुर्माना के रूप में वसूल किए जा रहे हैं। सड़क हादसों में कमी लाने के लिए पुलिस के अलावा संभागीय परिवहन विभाग और स्वयंसेवी संस्थाएं भी जागरूकता के तमाम अभियान चलाती हैं। नवंबर में विशेष यातायात जागरूकता अभियान चलाया जाता है।
विज्ञापन
जिसमें सड़क से लेकर विद्यालय तक पुलिस पहुंच बनाती है और वाहन चालकों के साथ स्कूली बच्चों को यातायात नियम का पाठ पढ़ाती है। ताकि लोगों को जानकारी हो और हादसों में कमी आए।
नियम तोड़ने पर जुर्माना राशि कम से कम 500 रुपये निर्धारित है। जुर्माना डर पैदा करने के लिए लगाया जाता है जिससे लोगों में डर पैदा हो।
पर यहां नियम तोड़ने वालों की तादाद अधिक है। हादसों के आकड़ों पर गौर करें तो इस साल नवंबर तक 150 लोगों की हादसे में जान गई। पिछले साल की तुलना में 14 लोगों की कमी हुई। लेकिन जो हादसे हुए वह दर्दनाक हुए। मरने वालों में अधिकांश युवा वर्ग शामिल है।
वहीं, नियम तोड़ने के आंकड़ों पर गौर करें तो वह चौंकाने वाले हैं। वर्ष 2023 में 44842 लोगों ने नियम तोड़े थे। जबकि, इस बार इस संख्या में आठ हजार से अधिक की बढ़ोत्तरी है। साल 2024 में 52830 लोगों ने ट्रैफिक नियम का उल्लंघन किया है।
लोगों का कहना है कि कार्रवाई बढ़ने के पीछे पुलिस की सख्ती है। हर मोड पर चेकिंग हो रहा है, इसलिए यह संख्या बढ़ गई। विभागीय लोगों के मुताबिक हर माह 20-25 लाख रुपये जुर्माना वसूला जा रहा है।़