फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Villagers were frightened by the pack of dogs, many people were bitten

Siddharthnagar News: कुत्तों के झुंड से ग्रामीण भयभीत, कई लोगों को नोचा

Mon, 21 Apr 2025 11:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Apr 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
Villagers were frightened by the pack of dogs, many people were bitten
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इटवा। इटवा थाने के परसिया गांव में कुत्ते आक्रामक हो गए हैं। अब तक गांव के कई लोगों पर कुत्तों के एक समूह ने हमला करके नोच चुका है। कुत्तों के इस अचानक किए जा रहे हमले से ग्रामीणों में भय की स्थिति बनी हुई हैं।
क्षेत्र के परसिया के ग्राम प्रधान इश्तियाक अहमद ने बताया कि यह सभी कुत्ते गांवों में घूमते रहते थे, लेकिन अचानक एक सप्ताह पूर्व इन कुत्तों के स्वभाव में काफी बदलाव आ गया है। यह कुत्ते समूह में चलते हैं और प्रत्येक आने जाने वाले पर टूट पड़ते हैं।
विज्ञापन

यही नहीं एक कुत्ते के हमला करने पर सारे कुत्ते उसकी मदद में लग जाते हैं। उन्होंने बताया कि इन कुत्तों के हमले में गांव के राजा पुत्र (10), तकदीरून्निशा (65) पत्नी मोहम्मद हुसैन , सूरज पाल (10) पुत्र लवकुश प्रजापति, मेहीवाली (70), आदित्य (5) पुत्र गनेश सहित कुल 15 लोग अब तक हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार देर शाम इन कुत्तों के हमले का शिकार घर के बाहर बैठे मुशर्रफ (8) पुत्र अख्तर अली (08) हुआ है। वह बाहर बैठा ही था, तभी वह कुत्तों के झुंड को देखकर शोर मचाते हुए घर में जाने लगा, लेकिन तभी कुत्तों में एक ने पीछे से उसे नोच लिया। घरवालों के बीच-बचाव पर सभी कुत्ते भाग गए।

इस संबंध में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संदीप द्विवेदी ने बताया कि कुत्ते के हमले में घायल सभी लोगों को रैबीज इंजेक्शन लगा दिया गया है। सीएचसी इटवा में रैबीज इंजेक्शन की उपलब्धता पर्याप्त मात्रा में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed