{"_id":"66edc0f6cd9e51cf420e5496","slug":"villagers-told-problems-to-officials-in-village-chaupal-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-124352-2024-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: ग्राम चौपाल में अधिकारियों को ग्रामीणों ने बताई समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: ग्राम चौपाल में अधिकारियों को ग्रामीणों ने बताई समस्याएं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पकड़ी बाजार। जोगिया ब्लॉक क्षेत्र के गंगवा छपिया गांव में शुक्रवार को सचिव मो. मुस्तफा की उपस्थिति में ग्राम चौपाल का आयोजन हुआ। इसमें ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर उसका निस्तारण किया गया।
चौपाल में अमर साहनी, सहदेव, फागू, बसंरु निशा ने बताया कि गांव में जिस सफाई कर्मचारी की नियुक्ति हुई है। वह छह माह से नहीं आ रहे हैं, ऐसे में गांव में गंदगी फैली है, गांव में बना सार्वजनिक शौचालय बंद है, उसको चालू कराने कराया जाए। उपस्थित लोगों ने आवास, पेंशन, सड़क, किसान सम्मान निधि जैसी समस्या के बारे में बताया। वहीं, ग्राम पंचायत नकाही में सांसद प्रतिनिधि सूर्य प्रकाश पांडेय की उपस्थिति में ग्राम चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पाती, महरुनिशा, गीता, रुकसाना, चांदमती ने आवास की मांग की। मो. अली, पुजारी, मोलहू, चनरबली, फौजदार आदि ने बताया कि पहले किसान सम्मान निधि आ रही थी। इस समय नहीं आ रही है, उसको दिलाने की मांग की।
भरोसे, एनूर अली, सरिफुन निशा आदि लोगों ने पेंशन बनवाने की मांग है। इस दौरान यहां पर सचिव मो मुस्तफा, सचिव सुभाष चंद्र, प्रधान अतीउल्ला, प्रधान डल्लू चौधरी, रोजगार सेवक हजरत अली, लवकुश, विक्रम यादव आदि मौजूद रहे।