फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: A glimpse of creativity seen in the paintings

Siddharthnagar News: पेंटिंग में दिखी रचनात्मकता की झलक

Mon, 28 Sep 2026 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 28 Sep 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: A glimpse of creativity seen in the paintings
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में ऑन-स्पॉट पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित का आयोजन किय गया। स्रोत विवि
सिद्धार्थनगर। सेवा संकल्प अभियान के तहत सोमवार को सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु परिसर में विद्यार्थियों के लिए ऑन-स्पॉट पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी कला, कल्पनाशीलता एवं रचनात्मक अभिव्यक्ति का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिष्ठाता छात्र कल्याण एवं कार्यक्रम संयोजक प्रो. नीता यादव ने की। उन्होंने कहा कि पेंटिंग केवल रंगों और रेखाओं का संयोजन नहीं बल्कि विद्यार्थियों की भावनाओं, विचारों और कल्पनाओं को सृजनात्मक रूप में अभिव्यक्त करने का प्रभावी माध्यम है। ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में रचनात्मक चिंतन, सौंदर्यबोध, कल्पनाशीलता, धैर्य और आत्मविश्वास विकसित करने के साथ-साथ उनकी कलात्मक प्रतिभा को पहचानने और उसे आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान करती हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन में कला का विशेष महत्व है क्योंकि कला व्यक्ति को संवेदनशील और सृजनशील बनाने के साथ समाज और पर्यावरण के प्रति उसकी दृष्टि को भी व्यापक करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेवा संकल्प अभियान जैसे आयोजनों के माध्यम से विद्यार्थियों की प्रतिभा को सामाजिक सरोकारों से जोड़ते हुए उनमें सेवा, संवेदना और जिम्मेदारी की भावना को भी सुदृढ़ किया जा सकता है। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं ने विभिन्न विषयों को अपनी पेंटिंग के माध्यम से जीवंत रूप प्रदान किया।

उनकी कलाकृतियों में सामाजिक जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण, सेवा भावना और सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन जैसे विषयों की प्रभावी अभिव्यक्ति दिखाई दी।
प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों को अपनी रचनात्मक प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ कला के माध्यम से समाज के प्रति अपने विचार और सरोकार व्यक्त करने का मंच प्रदान किया। कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय के शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed