{"_id":"62b4a6ce5f4bd43ba5221bda","slug":"villagers-stopped-the-construction-of-shahpur-bhojpur-dam-siddharthnagar-news-gkp4413885135","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने शाहपुर-भोजपुर बांध का निर्माण रुकवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने शाहपुर-भोजपुर बांध का निर्माण रुकवाया
विज्ञापन
बांध नर्माण में लापरवाही का वरोध करते धनौहरा के ग्रामीण।
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीणों ने शाहपुर-भोजपुर बांध का निर्माण रुकवाया
शाहपुर। राप्ती नदी की बाढ़ की त्रासदी से बचाने के लिए अर्ध निर्मित शाहपुर-भोजपुर परियोजना के रमवापुर उर्फ नेबुआ और धनौहरा गांव के सिवान में मौजूद बांध के गैप को भरकर सिंचाई निर्माण खंड परियोजना को पूरा करने में जुटा है। इस पर करीब तीन करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। निर्माण में अनियमितता देख बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने निर्माण कार्य रुकवाया दिया। ग्रामीणों ने कहा कि प्रस्तावित रेग्युलेटरों का निर्माण हरहाल में करवाया जाए या बरसात के पानी की निकासी के लिए पर्याप्त इंतजाम किया जाए।
बृहस्पतिवार दोपहर रमवापुर उर्फ नेबुआ और धनौहरा गांव के ग्रामीण शाहपुर-भोजपुर बांध के गैप भरने वाली जगह पर पहुंचे। जहां पानी निकासी के लिए बिना फाटक के एक ह्यूम पाइप लगाया जा रहा था। इसे देख ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। ग्रामीण सहजराम यादव ने बताया कि गांव के सिवान में आसपास के करीब दर्जन भर गांव में बारिश का पानी आता है। पहले गैप था तो पानी नदी की तरफ बह जाता था, मगर बांध बन जाने के कारण पानी गांव में भर जाएगा। पेड़ारी गांव के विजयभान चौधरी ने बताया कि अगर एक ही पाइप लगाया गया तो गांव में बारिश का पानी भर जाएगा और नदी में बाढ़ आने पर नदी का पानी वापस गांव में भर जाएगा। गांव के प्रधान शिवपूजन वर्मा, वीरेंद्र चौधरी, सुनील यादव, सुभाष, राम उजागीर आदि ने बताया कि निर्माण का काम दो माह पहले से किया जा रहा है। शाहपुर-रमवापुर उर्फ नेबुआ और धनौहरा गांव के सरहदों पर रेग्युलेटर का निर्माण किया जाना था, मगर कार्यदायी संस्था ने किसी भी स्थान पर रेग्युलेटर का निर्माण नहीं करवाया। अब जब निर्माण कार्य समाप्ति की ओर है और बारिश शुरू होने वाली है तो तीनों गांव के बीच में सिर्फ एक पाइप लगाया जा रहा है। मौके पर पहुंचे सिंचाई निर्माण खंड के संजीव कुमार पटेल ने बताया कि तीन रेग्युलेटर प्रस्तावित है, मगर समय अभाव के कारण उसका निर्माण नहीं करवाया गया है। बरसात के पानी की निकासी के लिए बांध में ह्यूम पाइप लगवाया जा रहा है।