{"_id":"65ecce6ac7d256d04705a240","slug":"villagers-protest-against-non-standard-road-construction-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-114081-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: मानकविहीन सड़क निर्माण का ग्रामीणों ने जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: मानकविहीन सड़क निर्माण का ग्रामीणों ने जताया विरोध
Sun, 10 Mar 2024 02:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 10 Mar 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
शाहपुर। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के शाहपुर-बांसी बांध पर बगहवां से कटया मुस्तहकम गांव तक बन रही सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप लगाते हुए ग्रामीण विरोध पर उतर आए। शनिवार को विरोध प्रदर्शन करके सड़क की गुणवत्ता की जांच की मांग की है। निर्माण स्थल पर ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर हो रही धांधली को रोकने और लापरवाही करने वाली कार्यदाई संस्था के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की है।
क्षेत्र में शाहपुर से बांसी बांध पर बगहवा से कटया मुस्तहकम तक 1800 मीटर लंबी सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है। इसमें ग्रामीणों ने कहा बाढ़ प्रभावित क्षेत्र होते हुए भी बांध की मिट्टी काटकर रोड पर डाली गई। यही नहीं रोड का बगैर साफ-सफाई किए मिट्टी पर तारकोल डालकर गिट्टी डाली जा रही है। उसी पर रोलर चला कर बराबर कर दिया जाता है। अभी रोड निर्माण के दस दिन भी नहीं हुए हैं कि रोड पर घास उगने लगा है। ग्रामीणों ने कहा पूर्व विधायक मलिक कमाल युसूफ ने इस सड़क का निर्माण करीब 12 वर्ष पहले कराया था। इस मार्ग से कटया मुस्तहकम, बगहवा, गुलरिया, खजुहा उर्फ जलकरी, बेलबनवा आदि गांवों के करीब दस हजार लोगों के आवागमन का यह प्रमुख मार्ग है। इसी तरह रोड निर्माण होगा तो बहुत जल्द टूट जाएगा।
ग्रामीण किसान नेता सुदामा यादव, राम प्रकाश चौधरी, गोबिंद, राम प्रसाद, उमेश, राम जगई आदि लोगों ने धांधली का आरोप लगाया और कहा कि गुणवत्ता से समझौता नहीं होना चाहिए। अगर सड़क निर्माण सही नहीं किया गया तो प्रदर्शन करेंगे। ग्रामीणों ने जिला अधिकारी से जांच कर कार्रवाई की मांग की है। हालांकि विरोध के बाद भी निर्माण कार्य जारी रहा। इस संबंध में पीडब्ल्यूडी विभाग के जेई वसीम अहमद ने कहा कि जांच किया गया है। कार्य सही हो रहा है। किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं की जा रही है।