फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Villagers blocked Bansi-Dumriaganj road

ग्रामीणों ने बांसी-डुमरियागंज मार्ग जाम किया

Mon, 28 Dec 2020 10:02 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 10:02 PM IST
विज्ञापन
Villagers blocked Bansi-Dumriaganj road
ग्रामीणों ने बांसी-डुमरियागंज मार्ग जाम किया
विज्ञापन

खोरिया रघुवीर सिंह गांव के पास हादसे में एक की मौत, तीन हुए थे जख्मी
ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक पर कार्रवाई नहीं होने से नाराज परिजनों ने किया प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
पथरा बाजार। थानाक्षेत्र के खोरिया रघुवीर सिंह गांव के पास रविवार देर शाम ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर बाइक सवार एक किशोर की मौत हो गई थी और तीन घायल हो गए। वाहन चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गांववाले सोमवार को सड़क पर उतर आए। गांववालों ने बांसी-डुमरियागंज मार्ग को जाम कर दिया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। लगभग तीन घंटे बाद सीओ और तहसीलदार के समझाने के बाद लोग माने। इसके बाद जाम खत्म हुआ। इस दौरान राहगीरों को काफी दिक्कतों से जूझना पड़ा।
टक्कर मारने वाले चालक पर केस नहीं दर्ज होने से भड़के ग्रामीणों ने सोमवार की सुबह गांव के पास बांसी-डुमरियागंज मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस पर चालक के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान एसओ पथरा रामदरश आर्य पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को मनाते रहे। पुलिसकर्मी शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजना चाहते थे। लेकिन परिजन गिरफ्तारी के पहले शव देने को राजी नहीं थे। उनका कहना था कि एक भट्ठा मालिक के वाहन से हादसा हुआ है। पुलिस उसके प्रभाव में आकर गिरफ्तारी नहीं कर रही है। मामले की जानकारी मिलने के बाद सीओ उमेश शर्मा व तहसीलदार डुमरियागंज राजेश सिंह, सांसद प्रतिनिधि राजेश द्विवेदी, कुंवर विक्रम सिंह, सपा नेता रामकुमार यादव, राम आशीष पाठक आदि ने गांववालों को काफी समझाया। प्रशासनिक अधिकारियों के मुकदमा दर्ज करने और गिरफ्तारी का आश्वासन देने के बाद परिजन शव सौंपने के लिए राजी हुए। इस दौरान लगभग तीन घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा। इस बाबत एसओ रामदरश आर्य ने बताया कि रात में ही अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज हो गया था। पीड़ित की तहरीर पर अब अज्ञात चालक को नामजद कर लिया गया है। नामजद एफआईआर के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली को भी कब्जे में ले लिया गया, जल्द ही चालक की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन

नियम का पालन करते तो न होता हादसा
पथरा थानाक्षेत्र के खोरिया रघुवीर सिंह गांव निवासी निलेश (15) प्रदीप (20), अजय (20), दीपक (17) रविवार की देर शाम बाइक से लौट रहे थे। वह गांव के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में बाइक आ गई। इस हादसे में निलेश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन अन्य जख्मी हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। आसपास के लोगों के मुताबिक हादसे का मुख्य कारण एक बाइक पर चार लोगों का सवार होना बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे में मौत का शिकार किशोर और घायल तीन साथी एक ही बाइक पर सवार थे। हालांकि न तो पुलिस और न ही घटनास्थल पर पहुंचे लोग यह बता पा रहे हैं कि इनमें से कितनों ने हेलमेट पहन रखा था। लोगों का कहना है कि यदि यातायात के नियमों का पालन किया जाता तो शायद यह हादसा नहीं होता। इस बाबत एसओ पथरा रामदरश आर्य ने बताया कि एक ही बाइक पर चार लोग सवार थे, हादसे के हर पहलू की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed