फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Villagers are troubled by dilapidated roads for decades, responsible people are not paying attention

Siddharthnagar News: दशकों से जर्जर सड़क से परेशान ग्रामीण, जिम्मेदार नहीं दे रहें ध्यान

Thu, 12 Feb 2026 02:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 12 Feb 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Villagers are troubled by dilapidated roads for decades, responsible people are not paying attention
शाहपुर। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के हथियवां चौराहे से कुनगाई जाने वाली करीब तीन किलोमीटर लंबी सड़क दशकों से जर्जर हालत में है। यह मार्ग दर्जनों ग्रामीणों का प्रमुख आवागमन मार्ग है, लेकिन बावजूद इसके जिम्मेदारों की नजर इस सड़क पर नहीं पड़ रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क का निर्माण कराने की मांग की है।
विज्ञापन

खुनियांव ब्लाॅक क्षेत्र की यह सड़क न केवल ग्रामीणों बल्कि किसानों और बच्चों के आने-जाने का प्रमुख मार्ग भी है। सड़क के खराब होने के कारण राहगीर आए दिन गिरकर चोटिल हो जाते हैं। इस सड़क पर एक स्कूल और एक सहकारी समिति भी स्थित है, जिससे यहां पर लोगों का आवागमन हमेशा बना रहता है।
विज्ञापन

लटेरा निवासी बजरंगी ने बताया कि सड़क निर्माण के लिए क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से कई बार गुहार लगाई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा, सड़क पर आए दिन लोग गिरकर चोटिल होते हैं, फिर भी जिम्मेदारों की नजर इस सड़क पर नहीं पड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

धौरहरा निवासी रामप्यारे ने कहा कि हथियवां चौराहे से कुनगाई होते हुए चौखड़ा तक यह मार्ग ग्रामीणों के लिए सुगम रास्ता था, लेकिन दशकों से यह सड़क टूटी पड़ी हुई है। उन्होंने मांग की कि सड़क का निर्माण हो जाए, जिससे दर्जनों गांव के ग्रामीणों को इसका लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed