फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Village head assaulted when he went to Panchayat

Siddharthnagar News: पंचायत करने गए ग्राम प्रधान से मारपीट

Tue, 12 Sep 2023 12:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Sep 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Village head assaulted when he went to Panchayat
मोहाना थाना क्षेत्र के पननी गांव का है मामला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। मोहाना थाना क्षेत्र के पननी गांव में अपने ही गांव के दो लोगों का मामला सुलझाने के दौरान ग्राम प्रधान फूलचंद (45)को एक पक्ष ने हमला कर घायल कर दिया। बचाव करने गए अन्य एक लोगों को भी चोट लगी। सूचना पर मोहाना पुलिस मौके पर पहुंच कर दोनों पक्षो को थाने ले गई। मिले तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धारा में केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।


क्षेत्र के पननी गांव निवासी राजेंद्र व किसान के बीच जमीन के मामले को लेकर कुछ विवाद था। पंचायत में सुलह समझौता हो गया था। बताया जा रहा है कि लोटन-मोहाना सड़क पर दीपू पुत्र मकसूदन की खाद की दुकान है। जहां उसी मामले को लेकर सबको गाली दे रहा था। जिसे लेकर प्रधान फूलचंद के घर जाकर घटना के बारे में लोगों ने बताया। जानकारी होने पर दोनों लोगों को विवाद खत्म करने के लिए सोमवार को लोटन मोहाना सड़क पर स्थित एक दुकान पर बुलाया। पंचायत के दौरान जिसमें दीपू उल्टी सीधी बात करने लगा। प्रधान की बात पर गौर न कर प्रदीप व उसके पिता ने प्रधान पर ही हमला कर दिया, जिससें प्रधान बुरी तरह घायल हो गए। इसी दौरान झगड़ा के चक्कर में डफालीपुर गांव निवासी विनोद यादव को भी चोट लग गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच घटना की जानकारी कर दोनों पक्षों को थाने ले गई। इस संबंध में एसओ मोहाना जीवन त्रिपाठी का कहना है कि घटना की जानकारी है। तहरीर मिली है। दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed