फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Vigyan Bhawan is ready, classes will start from next monthVigyan Bhawan is ready, classes will start from next month

Siddharthnagar News: विज्ञान भवन बनकर तैयार, अगले माह से शुरू होंगी कक्षाएं

Tue, 20 Feb 2024 02:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 20 Feb 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
Vigyan Bhawan is ready, classes will start from next monthVigyan Bhawan is ready, classes will start from next month
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्व विद्यालय कपिलवस्तु में विज्ञान भवन बनकर तैयार हो गया है। अगले माह तक सभी कक्षाएं संचालित हो जाएंगी। जबकि जंतु विज्ञान की कक्षाएं भी संचालित होने लगी हैं।
विज्ञापन

विज्ञान विषय से पढ़ाई करने वाले छात्रों को जल्द ही खुद का भवन मिल जाएगा। विश्वविद्यालय स्थापना के लंबे अर्से बाद विज्ञान भवन बनकर तैयार हुआ है। इससे अब विज्ञान वर्ग से पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को सुविधा मिलने लगेगी। अब तक विज्ञान से पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को वाणिज्य भवन में बैठना पड़ता था। इस कारण विद्यार्थियों को लैब करने की बेहतर सुविधा नहीं मिल पा रही थी।
विज्ञापन

जंतु विज्ञान की कक्षाओं का संचालन भी किया जा रहा है। जबकि विज्ञान भवन में ही सभी के पढ़ने के लिए लाइब्रेरी बनाई जा रही है। लाइब्रेरी बनने से लोगाें को अधिक सुविधा मिलेगी। विज्ञान भवन नहीं होने से विद्यार्थियों को प्रैक्टिकल देने में भी समस्या उत्पन्न हो रही थी। अब लैब की भी बेहतरीन व्यवस्था हो जाएगी। मार्च माह से सभी विज्ञान भवन में पठन-पाठन का कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलपति प्रो. हरिबहादुर श्रीवास्तव ने कहा कि विज्ञान भवन तैयार हो गया है, जल्द ही इसमें कक्षाओं का संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed