फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   veccine in 213 people

धर्मगुरु समेत 213 लोगों ने लगवाई वैक्सीन

Sat, 26 Jun 2021 10:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
veccine in 213 people
धर्मगुरु समेत 213 लोगों ने लगवाई वैक्सीन
विज्ञापन

- हल्लौर, भटगंवा, डुमरियागंज पीएचसी पर टीकाकरण शिविर का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज (सिद्धार्थनगर)। धर्म गुरुओं की अपील का असर कोरोना टीकाकरण अभियान में पूरी तरह से दिखने लगा है। शनिवार को कुल 213 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। शिविर का एसडीएम त्रिभुवन कुमार ने निरीक्षण किया।
डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के ग्राम हल्लौर स्थित मकतब इमामिया में अभियान का शुभारंभ जामा मस्जिद हल्लौर के पेश इमाम मौलाना मोहम्मद हसन ने वैक्सीन लगवाकर की। इमामिया मकतब के शिक्षक और गांव के नौजवानों ने कतार बंद होकर वैक्सीन लगवाई। यहां 66 लोगों ने कोरोना वैक्सीन लगवाई। भटगवां स्थित पंचायत भवन पर लगातार चौथे दिन भी करोना टीकाकरण शिविर आयोजित हुआ। यहां भी 64 लोगों ने टीका लगवाया। डुमरियागंज स्थित न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 83 लोगों ने टीका लगवाया। ग्राम प्रधान ताकिब रिजवी, भटगवा प्रधान विष्णु श्रीवास्तव, सीएचओ विजेताराणा, एएनएम संगीता, आशा तमन्ना फातिमा, फार्मासिस्ट पवन श्रीवास्तव, एएनएम गीता चौधरी, सीएचओ श्वेता देवी, ग्राम पंचायत अधिकारी अभिषेक तिवारी, कोटेदार लल्लन मैनेजर फिरदौस, ख़ुशनील, रोजी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता डाली रिज्वी, नरजिस, निकहत आरा, राशिद रिज्वी, जलाल, आबिद रिजवी, इमाम हैदर बबलू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वैक्सीन कम पड़ने से युवा नाराज
डुमरियागंज। कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर उत्साहित युवा शनिवार को हल्लौर स्थित इमामिया मकतब में सुबह से ही जुटना शुरू हो गए थे। दोपहर एक बजे ही वैक्सीन खत्म हो जाने के चलते दर्जनों लोग कोरोनारोधी टीका लगवाने से वंचित रह गए। वैक्सीन न होने की जानकारी होते ही वहां पर घंटों से अपनी बारी आने का इंतजार कर रहे नौजवान मुखर हो गए और उन्होंने अपनी नाराजगी जतानी शुरू कर दी। रविवार को पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध कराने संबंधी उच्चाधिकारियों के आश्वासन पर नाराजगी दूर हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed