फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Varanasi defeated Gorakhpur by four wickets

Siddharthnagar News: वाराणसी ने गोरखपुर को चार विकेट से हराया

Sat, 02 Mar 2024 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 02 Mar 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
Varanasi defeated Gorakhpur by four wickets
शोहरतगढ़। सिद्धार्थनगर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से वीरेंद्र ग्रामीण स्टेडियम छतहरी शोहरतगढ में आयोजित गौतम बुद्ध ऑल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे दिन शुक्रवार को प्रथम पाली में बस्ती व महराजगंज और दूसरी पाली में गोरखपुर व वाराणसी के बीच मैच खेला गया। प्रथम पाली में बस्ती की टीम ने महराजगंज को 60 रन से पराजित किया। जबकि दूसरी पाली में वाराणसी की टीम ने गोरखपुर को चार विकेट से पराजित किया।
विज्ञापन


प्रथम पाली में बस्ती के कप्तान जितेंद्र पटेल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। निर्धारित 20 ओवर में टीम ने सभी विकेट खोकर 170 रन बनाए। संदीप गुप्ता ने 62, सत्यम ने 22 व सौरभ साहनी ने 19 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी महराजगंज की टीम 18.3 ओवर में 125 रन बनाकर धाराशाई हो गई। पांच विकेट लेने वाले बस्ती के सौरभ साहनी मैन ऑफ द मैच रहे।
विज्ञापन

दूसरी पाली में गोरखपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। निर्धारित 20 ओवर में टीम ने सभी विकेट खोकर 146 रन बनाए। निखिल राव ने 36, अमित शर्मा ने 34 व शैलेंद्र ने 21 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वाराणसी की टीम ने 19.2 ओवर में छह विकेट खोकर 146 रनों के लक्ष्य हासिल कर लिया। बंटी साहनी ने नाबाद 47, भास्कर ने 33, सत्यम ने 23, विकास ने 26 व अनूप ने 12 रनों का योगदान दिया। मैन ऑफ द मैच वाराणसी के ऑलराउंडर अनूप उजाला को दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके पूर्व मुख्य अतिथि सदर नगर पालिका चेयरमैन गोविंद माधव ने खिलाड़ियाें से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया। इस अवसर टूर्नामेंट के अध्यक्ष उमेश प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष श्यामसुंदर चौधरी, महामंत्री रवि अग्रवाल, मनीष श्रीवास्तव, संजय, सुनील अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed