{"_id":"5ff491d48ebc3e31d10122f3","slug":"vaccination-will-be-done-after-safety-vigilance-and-verification-siddharthnagar-news-gkp3796751157","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षा एवं सतर्कता के बीच और सत्यापन के बाद टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षा एवं सतर्कता के बीच और सत्यापन के बाद टीकाकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुरक्षा, सतर्कता और सत्यापन के बाद होगा टीकाकरण
जिला अस्पताल समेत जिले के छह जगहों पर कोविड-19 की ड्राई रन एक्टिविटी
टीकाकरण की किसी भी तरह प्रतिक्रिया से निपटने को सतर्क रही स्वास्थ्य टीम
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। वार्ड के गेट पर तैनात पुलिसकर्मियों ने पूछताछ और सत्यापन के बाद राहुल पांडेय को प्रवेश करने दिया। अंदर प्रतीक्षा कक्ष में इंतजार के साथ ही दोबारा सत्यापन हुआ, इसके बाद टीकाकरण कक्ष में जाने दिया गया। जहां मौजूद स्वास्थ्यकर्मी ने टीकाकरण के बाद राहुल को आधे घंटे तक निगरानी कक्ष में बैठाया। यहां एक टीम टीका लगने के बाद लोगों के शरीर में होने वाली प्रतिक्रिया की निगरानी कर रही थी। दवा का रिएक्शन होने की स्थिति में लक्षण के आधार पर उपचार की भी व्यवस्था इसी टीम के जिम्मे थी। यह दृश्य जिला अस्पताल में कोविड-19 के टीकाकरण के पूर्वाभ्यास का है।
सुबह 10 से 12 बजे के बीच पूर्व में पंजीकृत उमेश पांडेय, पंकज पांडेय, जयप्रकाश चौधरी, राहुल पांडेय, राजेश वर्मा, मनमोहन पांडेय, प्रदीप मिश्र समेत 25 लोगों को जनरल वार्ड के पास स्थित कोरोना वार्ड के गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मी ने सत्यापन करने के बाद अंदर जाने दिया। जहां पर उन्हें अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। यहां दोबारा सत्यापन के बाद टीकाकरण कक्ष में मौजूद एएनएम कलावती पांडेय और संघमित्रा उन्हें टीका लगाती हैं। इसके बाद उन्हें निगरानी कक्ष में बैठाया जाता है, जहां आधे घंटे तक टीके की किसी तरह की प्रतिक्रिया का इंतजार किया जाता है। इस दौरान सीएमएस डॉ. आरके कटियार, डॉ. डीके चौधरी, कोविड-19 प्रभारी डॉ. मो. अकरम, डॉ. शैलेंद्र कुमार, डॉ. अनूप यादव, विनय भारती, संतोष सिंह आदि मौजूद रहे। डॉ. मो. अकरम ने बताया कि टीकाकरण के लिए पहले से ही पंजीकरण कराना होगा, सत्यापन के बाद टीकाकरण होगा और इसके बाद उसकी फीडिंग होगी। टीका लगाने के दौरान किसी तरह की परेशानी होने पर स्वास्थ्य टीम स्थिति से निपटने के लिए एलर्ट रहेगी। इटवा प्रतिनिधि के अनुसार सीएचसी में कोरोना वैक्सीन के लिए ड्राई रन आयोजन कर सभी स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन लगाने और उसके रखरखाव जानकारी दी गई। 25 लोगों को वैक्सीन दी गई। इस दौरान डॉ. वीके वैद्य, एसडीएम इटवा उत्कर्ष श्रीवास्तव, डॉ. संजय गुप्ता, एलटी अमित मिश्र आदि मौजूद रहे। खेसरहा प्रतिनिधि के अनुसार सीएचसी में 10 बजे ड्राई रन आयोजित हुआ। इस दौरान बांसी पीएचसी और बसंतपुर सीएचसी से आए स्वास्थ्य कर्मियों दो टीम बनाकर ड्राई रन किया। जिसमें पहले से पंजीकृत 50 लोगों को 25-25 की संख्या में दो कमरों में बैठाकर वैक्सीनेशन किया गया। इस दौरान जिला प्रतिरक्षक अधिकारी डॉ. सौरभ चतुर्वेदी, अनुराग शुक्ल, संजय भारती आदि मौजूद रहे। हल्लौर प्रतिनिधि के अनुसार बेंवा सीएचसी में स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षित किया गया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. विजय विश्वकर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त मास्टर ट्रेनर जिले के स्वास्थ्य केंद्रों के अधीक्षकों को प्रशिक्षित करेंगे। इस दौरान अधीक्षक डीएन चतुर्वेदी, शैलेंद्र मणि, रीता गौतम, अख्तर, माधुरी आदि मौजूद रहीं।