फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Vaccination in Pachmohani School

कोरोना टीकाकरण के लिए प्रेरित करें छात्र-छात्राएं

Mon, 13 Dec 2021 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Vaccination in Pachmohani School
कोरोना टीकाकरण के लिए प्रेरित करें छात्र-छात्राएं
विज्ञापन

बांसी (सिद्धार्थनगर)। क्षेत्र के राजकीय महाविद्यालय पचमोहनी में सोमवार को कोरोना के संक्रमण से बचाव के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेसरहा की टीम ने विशेष कैंप लगाकर समस्त छात्रों, कर्मचारी व प्राध्यापकों का कोरोनारोधी टीका लगाया। कोविड के सभी प्रकार के वैरिएंट व इस गंभीर महामारी से बचने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा शैक्षिक संस्थानों में प्राथमिकता के आधार पर टीकाकरण के लिए निर्देश दिए गए हैं। टीकाकरण अभियान के तहत सीएचसी, खेसरहा द्वारा डॉ. निकिता, डॉ. कल्पना पाठक, एएनएम वंदना व फार्मासिस्ट सुमंत कुमार द्वारा महाविद्यालय के समस्त सदस्यों को शत प्रतिशत टीका लगाने का कार्य पूरा किया गया। कैंप में छात्रों को बताया गया कि अपने पास पड़ोस में लोगों को कोरोनारोधी टीका के लिए अवश्य प्रेरित करें। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. महेंद्र प्रकाश, प्राध्यापक दिलीप, अरविंद, डॉ. दीपेंद्र सिंह, प्रियंका गोंड, संतोष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed