{"_id":"6785519675f58c778f040b1d","slug":"uttarakhand-trapped-in-raunaks-all-round-host-won-by-44-runs-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-130691-2025-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: रौनक के आलराउंड में फंसा उत्तराखंड, मेजबान को 44 रनों से मिली जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: रौनक के आलराउंड में फंसा उत्तराखंड, मेजबान को 44 रनों से मिली जीत
विज्ञापन
-सिद्धार्थनगर व उत्तराखंड के बीच सोमवार को खेला तीन विवसीय सिरीज का दूसरा मैच
-मंगलवार को सिरीज जीतने के लिए संघर्ष करेगी दोनों टीम
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में सोमवार को उत्तराखंड व सिद्धार्थनगर के बीच तीन दिवसीय क्रिकेट सिरीज का दूसरा मैच खेला गया। इसमें सिद्धार्थनगर ने उत्तराखंड को 44 रनों से हराकर कर सिरीज एक-एक से बराबर हो गई। मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए रौनक श्रीवास्तव ने 59 रन बनाते हुए गेंदबाजी में दो विकेट भी चटकाए। इससे रौनक को मैन ऑफ द मैच दिया गया।
उत्तराखंड ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। सिद्धार्थनगर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवर में से 39.5 ओवर में सभी विकेट गंवाकर 237 रन बनाए। इसमें रौनक श्रीवास्तव ने 59 रन, शैलेंद्र बौद्ध ने 47 रन व शफीकुर्ररहमान ने 28 रनों की पारी खेली। उत्तराखंड की तरफ से गेंदबाजी करते हुए यश मिश्रा ने चार विकेट, अनमोल सिंह ने दो विकेट व आदर्श कुमार, अभय व जीएस बोहरा ने एक-एक विकेट चटकाए।
जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी उत्तराखंड की टीम ने निर्धारित 40 ओवर में से 30.1 ओवर में सभी विकेट गंवाकर 193 रनों पर सिमट गई। सिद्धार्थनगर की टीम ने इस मैच को 44 रनों से जीत लिया। इसी के साथ ही दोनों टीम एक-एक मैच जीतकर बराबरी आ गई, जबकि मंगलवार को मैच जीतने वाली टीम के सिर पर सिरीज का ताज सजेगा। उत्तराखंड की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए गौरव जोशी ने 39 रन, रोनित चौधरी ने 29 रन व अभय ने 27 रनों की पारी खेली।
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर की तरफ से गेंदबाजी करते हुए पासवान संदीप ने तीन विकेट, हर्ष उपाध्याय, रौनक श्रीवास्तव व आदर्श सिंह ने दो-दाे विकेट चटकाए। इस दौरान विपिन त्रिपाठी, राजलक्ष्मी चौधरी, राहिल कमाल मौजूद रहे।