{"_id":"66e9d0696c5536e59405eaa4","slug":"used-to-convert-people-on-the-pretext-of-curing-illness-two-arrested-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-124207-2024-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बीमारी ठीक कराने के बहाने का कराते थे धर्म परिवर्तन, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बीमारी ठीक कराने के बहाने का कराते थे धर्म परिवर्तन, दो गिरफ्तार
Wed, 18 Sep 2024 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 18 Sep 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
मोहाना पुलिस ने दो आरोपियों गिरफ्तार करने के साथ धार्मिक पुस्तक किया बरामद
क्षेत्र के पननी गांव में चल रहा था धर्म परिवर्तन कराने का कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। रुपये और बीमारी ठीक कराने की लालच देकर प्रार्थना सभा के माध्यम से धर्म परिवर्तन कराने वाले दो लोगों को मोहाना पुलिस ने मंगलवार को दबोच लिया। इनके कब्जे से धार्मिक ग्रंथ भी बरामद किया है। पुलिस का दावा है कि यह एक गैंग है, जो जगह-जगह प्रार्थना सभा लगाकर धर्म परिवर्तन कराने का कार्य करता है। पूछताछ के बाद दोनों कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया है। साथ ही काम करने वाले अन्य लोगों के बारे में जानकारी ली जा रही है।
सीओ सदर अरुण कांत सिंह ने बताया कि क्षेत्र के धर्म परिवर्तन कराने की शिकायत आ रही थी। प्रार्थना सभा लगाकर बीमारी ठीक कराने और रुपये की लालच देकर धर्म परिवर्तन करवाया जा रहा है। मंगलवार को थाना क्षेत्र के पननी गांव में कुछ लोगों द्वारा धार्मिक सभा आयोजित कर ईसाई धर्म में शामिल होने तथा उससे संबंधित प्रार्थना करने से तमाम असाध्य रोगों एवं कष्टों के निवारण के दावा संबंधित शिकायत मिली। सूचना पर दबिश देने के बाद चन्द्रभान निवासी पननी थाना मोहाना, फूलसिंह उर्फ पास्टर निवासी जोगियाबारी थाना फरेन्दा जिला महाराजगंज के खिलाफ विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया। थाने पर लाकर पूछताछ करने के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।