फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   World Pharmacist Day celebrated at PHC Barhni.

Siddharthnagar News: पीएचसी बढ़नी में मनाया गया विश्व फार्मासिस्ट दिवस

Sat, 26 Sep 2026 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 26 Sep 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
World Pharmacist Day celebrated at PHC Barhni.
ढेबरुआ। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बढ़नी में शुक्रवार को विश्व फार्मासिस्ट दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य सेवाओं में फार्मासिस्टों की भूमिका पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि मरीजों को उचित दवा उपलब्ध कराने, दवाओं के सही उपयोग की जानकारी देने और स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावी बनाने में फार्मासिस्टों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
विज्ञापन

पीएचसी बढ़नी के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अविनाश चौधरी सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने फार्मासिस्टों के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए चिकित्सकों के साथ फार्मासिस्टों का समन्वय भी जरूरी है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं को और प्रभावी बनाने और मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर चर्चा हुई। इस अवसर पर डॉ. प्रदीप वर्मा, राम सहाय वर्मा, सौम्या, योगेंद्र, राम भवन, प्रियांशु, कुलदीप, जितेंद्र सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed