{"_id":"6716918a4209e33d03043b5b","slug":"use-super-straw-management-system-with-combine-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1032-126077-2024-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: कंबाइन के साथ सुपर स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम का करें प्रयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: कंबाइन के साथ सुपर स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम का करें प्रयोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। कलक्ट्रेट सभागार में फसल अवशेष प्रबंधन योजना के तहत जनपद के कंबाइन धारकों की बैठक हुई। डीएम डाॅ. राजा गणपति आर. ने कंबाइन धारकों से कहा कि कंबाइन के साथ सुपर स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम का प्रयोग अवश्य करें। जो कंबाइन द्वारा काटी गई फसल के अवशेष को छोटे-छोटे टुकड़ों में करके खेत में बिखेर देता है। इससे फसल अवशेष को आसानी से मृदा में मिलाया जा सकता है।
डीएम ने कहा कि इसके अलावा मल्चर, सुपर सीडर, जीरो टिल सीड कम फर्टिलाइजर ड्रिल का भी प्रयोग करें। पराली से आग नहीं लगनी चाहिए। उन्होंने कंट्रोल रूम स्थापित करने का निर्देश दिया। जिनको पराली की आवश्यकता नहीं वे गोशाला में दान दे सकते है। खंड विकास अधिकारी अपने स्तर से एकत्रित कराकर गोशाला में पहुंचाएंगे। कंबाइन हार्वेस्टर का संचालन ठीक ढंग से करने वाले मालिकों को सम्मानित भी किया जाएगा। पराली जलाने वालों की सूचना कंट्रोल में दें। सूचना देने वाले का नाम व मोबाइल नंबर गोपनीय रखा जाएगा। किसानों को पराली न जलाने के लिए जागरूक करने का निर्देश दिया।
उप कृषि निदेशक को निर्देश दिए कि इसका व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार कराएं। पराली जलाने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा। इस दौरान सीडीओ जयेंद्र कुमार, उप कृषि निदेशक अरविंद कुमार विश्वकर्मा, जिला कृषि अधिकारी मो. मुजम्मिल, डीपीआरओ पवन कुमार उपस्थित रहे।