फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Use social media wisely: Jayaprakash

समझदारी से करें सोशल मीडिया का प्रयोग: जयप्रकाश

Sat, 27 Feb 2021 10:01 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 10:01 PM IST
विज्ञापन
Use social media wisely: Jayaprakash
बर्डपुर क्षेत्र के नव जयोति सिद्धार्थ इंटर कॉलेज में अपराजिता कार्यक्रम के तहत छात्राओं को जानक - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
समझदारी से करें सोशल मीडिया का प्रयोग: जयप्रकाश
विज्ञापन

नवज्योति सिद्धार्थ इंटर कॉलेज में छात्राओं ने सीखे साइबर सुरक्षा के गुर
अमर उजाला ब्यूरो
बर्डपुर। छात्र-छात्राओं को सोशल मीडिया का इस्तेमाल सही ढंग से करना चाहिए। किसी भी आपत्तिजनक और भड़काऊ संदेश को बिना सोचे समझे फॉरवर्ड करने से बचें। किसी भी संदेश की सत्यता परखने के बाद ही आगे भेजें अन्यथा आप कानून के घेरे में फंस सकते हैं। यह बातें एसओ मोहाना जयप्रकाश दुबे ने अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला में कही।
नवज्योति सिद्धार्थ इंटरमीडिएट कॉलेज प्रकाशनगर में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया तो साइबर अपराध से बचाव के सुझाव भी बताए गए। मुख्य अतिथि जयप्रकाश दुबे ने कहा कि सोशल मीडिया पर अकाउंट बनाते समय सही जानकारी दें। उन्होंने महिला अपराध, हेल्पलाइन, यातायात नियमों सहित सोशल मीडिया के सही प्रयोग व साइबर क्राइम से जुड़ी जानकारियां साझी कीं। शुद्दोधन चौकी प्रभारी धर्मेंद्र यादव ने बेटियों को उनके अधिकारों की जानकारी दी। कहा कि अत्याचार सहना भी अत्याचार करने के समान है। बेटियों की सुरक्षा के लिए शासन ने अनेक सुविधाएं प्रदान की हैं। महिला सुरक्षा के लिए कई पुलिस हेल्पलाइन नंबर हैं। महिला शोषण के खिलाफ इन पर शिकायतें दर्ज कराई जा सकती हैं। महिला कांस्टेबल सीमा यादव ने कहा महिला सुरक्षा के लिए पुलिस हेल्पलाइन नंबर 1090, 100, 108, 101 चलाए जा रहे हैं। महिला शोषण के खिलाफ शिकायत दर्ज करा सकते हैं। ज्योति पांडेय ने बताया कि अब महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़कर उपलब्धियां हासिल कर रही हैं। प्रधानाचार्य ओमप्रकाश यादव ने सभी अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि ने नारी गरिमा को बनाए रखने की शपथ दिलाई। इस मौके पर 70 छात्राओं के साथ कॉलेज का स्टॉफ मौजूद रहा।
विज्ञापन

महिला अधिकार की जानकारी मिली
कक्षा नौ की छात्रा पल्लवी कसौधन ने कहा कि सुरक्षा के बारे में बेहतर ढंग से जानकारी मिली। भविष्य में यह जानकारी काम आएगी। कक्षा 10 की छात्रा अर्पिता मिश्रा ने कहा कि कार्यक्रम से मन की झिझक दूर हुई। उचित स्थान पर शिकायत दर्ज करने के बारे में जानकारी मिली। सवाल भी पूछने का मौका मिला। 12वीं की छात्रा पल्लवी ने कहा कि हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत कैसे दर्ज कराएं, इसके बारे में बताया गया। सरकार की ओर से संचालित मिशन शक्ति के बारे मेें भी जानकारी मिली। कक्षा नौ की छात्रा ज्योति यादव ने बताया कि अब सवाल करने में डर नहीं लगेगा, क्योंकि सीधा संवाद कर बहुत कुछ जानने को मिला। भविष्य में ऐसे कार्यक्रम होते रहने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed