फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Urdu teachers begin counseling

उर्दू शिक्षकों की काउंसलिंग शुरू

Sat, 27 Feb 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला/सिद्धार्थनगर
अमर उजाला/सिद्धार्थनगर Updated Sat, 27 Feb 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। उर्दू शिक्षकों की काउंसिलिंग शुक्रवार को बीएसए कार्यालय पर
विज्ञापन
की गई। कई जिलों के प्रशिक्षुओं ने काउंसिलिंग कराई। इस दौरान कई विभागीय खामियां सामने आईं।

कार्यालय पर चस्पा सूची गड़बड़ी से पटी रही। पात्र अभ्यर्थी भटकने को मजबूर होते रहे। चस्पा सूची में बीटीसी व मौअल्लिम डिग्री धारकों के लिए हुए इस काउंसलिंग सूची में एक नाम ऐसा भी दिखा जिसकी जन्मतिथि 1988 रही। नियमानुसार 1996 तक मौअल्लिम हुए लोग ही आवेदन कर सकते थे।

ऐसे में आठ वर्ष की उम्र में मौअल्लिम डिग्री को प्राप्त करना संभव नहीं है। कांउसिलिंग के लिए कुल 132 सीटों पर 360 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इसके पूर्व 2013 में उर्दू शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया हुई थी।

सुबह से ही दूर -दराज के जिलों से काउंसलिंग कराने आए लोगों की भीड़ बीएसए कार्यालय पर जमा रही। सुबह से ही लोग लंबी लाइनों में लगे रहे।

विभाग ने कांउसिलिंग के लिए सीमित कांउटर बनाए जिससे अभ्यर्थियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।  पीलीभीत, संभल, मुरादाबाद आदि जिले से आए लोगों ने बताया कि कांउटरों की संख्या कम होने के कारण वापस लौटने में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed