Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Uprooted contact road, passersby are getting worried

सिद्धार्थनगर : उखड़ गया संपर्क मार्ग, राहगीर हो रहे परेशान

Mon, 15 May 2023 12:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 May 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Uprooted contact road, passersby are getting worried
जर्जर पड़ा बिस्कोहर क्षेत्र के कठेला शर्की के टोला अमहवा गांव की सड़क।
बिस्कोहर/कठेला (सिद्धार्थनगर)। इटवा तहसील क्षेत्र के कठेला शर्की के टोला अमहवा गांव से जुड़े संपर्क मार्ग की स्थिति दयनीय हो गई है। सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिससे राहगीरों को परेशानी होती है। लेकिन इसकी मरम्मत नहीं हो रही।
विज्ञापन

इटवा तहसील क्षेत्र के कठेला-तुलसियापुर मुख्य पर स्थित अमहवा गांव के तिराहे से होकर मदरहवा गांव को जोड़ने वाला करीब दो किलोमीटर संपर्क मार्ग बड़े-बड़े गड्ढों में बदल गया है। इस रास्ते पर सड़क कम गड्ढे ज्यादा नजर आते हैं, सड़क की गिट्टियां उखड़ कर बिखरी पड़ी है। दोनों गांवों के लोगों का आवागमन ज्यादा होने के कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। वर्षों से इस संपर्क मार्ग के न तो गड्ढे भरे गए और न ही सड़क मरम्मत का कार्य किया गया है। बरसात के समय में मदरहवा गांव का आवागमन पूरी तरह से बाधित हो जाता है। दो पहिया वाहन चालक किसी तरह अपने गंतव्य तक पहुंच पाते हैं। गांव निवासी राम लुटावन, सेतू, शमशेर आदि ने बताया कि कई बार सड़क मार्ग को दुरुस्त करने की मांग की लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका है।
विज्ञापन

---
बोले ग्रामीण
अमहवा तिराहे से मदरहवा तक सड़क में गड्ढे हो गए हैं। लेकिन सड़क की मरम्मत का कार्य नहीं कराया जा रहा है। इससे आवागमन में परेशानी हो रही है।
-प्रहलाद, निवासी अमहवा
---
वर्षों से इस सड़क की मरम्मत नहीं हुई है, जिससे सड़क की स्थिति बहुत खराब हो गई है। अब इस रास्ते से गुजरना मुश्किल हो रहा है।
-शमीम अहमद, निवासी मदरहवा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed