{"_id":"688907d6a1087cf32c0a72d7","slug":"uproar-in-agriculture-office-case-registered-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-141946-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: कृषि कार्यालय में हंगामा, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: कृषि कार्यालय में हंगामा, केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। खाद के अवैध भंडारण के मामले में केस दर्ज होने के बाद आरोपी ने कृषि कार्यालय में पहुंचकर हंगामा किया।
इस मामले में कृषि विभाग की तहरीर पर सदर पुलिस ने आरोपी पर सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित अन्य धारा में केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
जिला कृषि अधिकारी मो. मुजम्मिल के मुताबिक 26 जुलाई को एक सूचना पर शिवम ट्रेडिंग कंपनी सिकरी बाजार विकास खंछ लोटन द्वारा बिना किसी दस्तावेज के अन्यत्र जनपद से यूरिया लाकर गोदाम में भंडारित किया जा रहा था।
इस दौरान जिला कृषि विभाग ने छापा मारा और बिना अभिलेखों के 550 बोरी यूरिया पकड़ी।
इस मामले में मोहाना थाने में चार लोगों पर केस दर्ज करवाया गया। इसमें मैनुद्दीन उर्फ इरशाद अली उर्फ सुड्डू पुत्र जलालुद्दीन निवासी दुल्हा खुर्द टोला कठौतिया, मुलायम सिंह यादव निवासी दुल्हा जनूबी टोला दलदलहा थाना- मोहाना, संतोष कुमार निवासी सोनाबंदी जनपद महराजगंज एवं ट्रक ड्राइवर बहादुर निवासी बेलवाटीकर थाना घुघली जनपद महराजगंज संलिप्त थे।
संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध उर्वरक आवश्यक वस्तु अधिनियम तहत थाना मोहाना में केस दर्ज कराया गया।
इसी मामले को लेकर मैनुद्दीन उर्फ इरशाद अली उर्फ सुड्डू पुत्र जलालुद्दीन निवासी दुल्हा खुर्द टोला कठौतिया कार्यालय में ऊंची आवाज में बहस करने लगा तथा राजकीय कार्यों में बाधा उत्पन्न कर हाथापाई का प्रयास किया।
विज्ञापन
कार्यालय में उपस्थित अन्य कर्मचारियों द्वारा प्रतिरोध किया गया। अभद्रता एवं अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल करने के साथ कार्यालय से बाहर निकल कर देख लेने की धमकी दी गई।
इसके बाद जिलाधिकारी और सीओ को जानकारी दी गई। इसके बाद उसे लेकर थाने चले गए।
इस संबंध में शहर कोतवाल दुर्गा प्रसाद ने बताया कि मिली तहरीर के आधार पर केस दर्ज करके मैनुद्दीन को न्यायालय रवाना कर दिया गया।