फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   UP Board: Short answer questions of mathematics confused

यूपी बोर्ड : गणित के लघुउत्तरीय प्रश्नों ने उलझाया

Wed, 28 Feb 2024 02:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 28 Feb 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
UP Board: Short answer questions of mathematics confused
सिद्धार्थनगर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित बोर्ड परीक्षा में सुबह हाईस्कूल की गणित और दूसरी पाली में गृह विज्ञान विषय की परीक्षा हुई। गेट पर तलाशी और स्टेटिक मजिस्टे्रट की निगरानी में प्रश्न पत्र का वितरण हुआ और उत्तर पुस्तिकाएं शील की गईं। हाईस्कूल में 1823 और इंटरमीडिएट में 93 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी है। परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों ने बताया कि गणित के सवालों ने उन्हें खूब उलझाया।
विज्ञापन


जिले के 114 परीक्षा केंद्रों पर बोर्ड की परीक्षा शुरू हुई। प्रथम पाली में सुबह गणित विषय की परीक्षा थी। परीक्षा शुरू होने से पहने ही बच्चे केंद्र पर पहुंच गए थे। गेट पर चेकिंग करने के बाद उन्हें अंदर भेजा गया। कमरे में भी चेकिंग की गई। स्टेटिक मजिस्टे्रट की मौजूदगी में प्रश्न पत्रों के बंडल को खोला गया और वितरित किया गया। इसी प्रकार समाप्ति के बाद उत्तर पुस्तिका सील की गई। दूसरी पाली में गृह विज्ञान विषय की परीक्षा हुई। हाईस्कूल में 22744 बच्चे पंजीकृत थे। इसमें 1823 ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं इंटरमीडिएट गृहविज्ञान विषय में 2045 बच्चे पंजीकृत थे। इसमें 933 बच्चों ने परीक्षा छोड़ दी। सचल दस्ता, सेक्टर, जोनल मजिस्टे्रट की टीम परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करती रही। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक सोमारू प्रधान ने बताया कि परीक्षा सकुशल और निष्पक्ष संपन्न हुई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed