फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   UP Board: Grammar questions confused the candidates

यूपी बोर्ड : व्याकरण के सवालों ने परीक्षार्थियों को उलझाया

Sat, 02 Mar 2024 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 02 Mar 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
UP Board: Grammar questions confused the candidates
सिद्धार्थनगर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित बोर्ड परीक्षा में दूसरी पाली में अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई। गेट पर तलाशी और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में प्रश्न पत्र का वितरण हुआ और उत्तर पुस्तिकाएं शील की गई। इसमें 1195 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों ने बताया कि व्याकरण के सवालों ने उन्हें खूब उलझाया। फिर प्रश्नों को हल कर लिया है।
विज्ञापन


जिले के 114 परीक्षा केंद्रों पर दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की अंग्रेजी विषय की परीक्षा शुरू हुई। परीक्षा शुरू होने से पहने ही बच्चे केंद्र पर पहुंच गए थे। गेट पर चेकिंग करने के बाद उन्हें अंदर भेजा गया। कमरे में भी चेकिंग की गई। स्टेटिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में प्रश्न पत्रों के बंडल को खोला गया और वितरित किया गया। २२०६७ परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें 1194 बच्चों ने परीक्षा छोड़ दी। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक सोमारू प्रधान ने बताया कि परीक्षा सकुशल और निष्पक्ष संपन्न हुई।
विज्ञापन




पेपर में व्याकरण का हिस्सा बहुत लंबा आया था। परीक्षा के लिए पूरी तैयारी थी। ट्रांसलेशन, पैराग्राफ, ग्रामर का प्रयोग करने वाले प्रश आए थे। इस पेपर में अच्छे नंबर मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


साबरीन अंसारी, छात्रा

प्रश्नपत्र की जो सीरीज आई थी, उसमें दो अन्य सीरीजों से थोड़े कठिन प्रश्न थे, लेकिन जो साल भर पढ़ा था, उसी से संबंधित प्रश्न परीक्षा में आए थे।

अमन छात्रा

पेपर बी सीरीज का आया था। इस सीरीज का पेपर भी लंबा था, लेकिन पूरा पेपर को उत्तर पुस्तिका पर लिखा है। उम्मीद है कि पेपर में अच्छे अंक आएंगे।

प्रियंका यादव, छात्रा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed