{"_id":"666b55362b7108565c026ca8","slug":"up-board-books-on-portal-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-119005-2024-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: अब पोर्टल पर उपलब्ध है यूपी बोर्ड की पुस्तकें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: अब पोर्टल पर उपलब्ध है यूपी बोर्ड की पुस्तकें
Fri, 14 Jun 2024 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 14 Jun 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
फोटो- है
पोर्टल से किताबें डाउनलोड कर विद्यार्थी उठा रहे लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। यूपी बोर्ड भी धीरे-धीरे हाईटेक हो रहा है। सीबीएसई की तर्ज पर माध्यमिक शिक्षा परिषद ने पोर्टल पर अपने पाठ्यक्रम की पुस्तकें अपलोड की है। विद्यार्थी डाउनलोड करके पढ़ाई कर सकते हैं। विद्यार्थियों ने इस सुविधा का लाभ उठाना भी शुरू कर दिया है।
जिले में राजकीय विद्यालय, सहायता प्राप्त और वित्तविहीन इंटर कॉलेज संचालित हो रहे हैं। इन विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों की सुविधा के लिए यूपी बोर्ड ने माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर विद्यार्थियों के पाठ्यक्रम के अनुसार एनसीईआरटी की पुस्तकें अपलोड की गई हैं। वेबसाइट पर यह लिंक के रूप में मौजूद है। यहां से विद्यार्थी इन्हें आसानी से पढ़ सकते हैं। साथ ही चाहें तो डाउनलोड कर सकते हैं। यह पुस्तकें ई-बुक्स के रूप में दीक्षा पोर्टल भी उपलब्ध कराई गई हैं। इससे एक विद्यार्थी पोर्टल अथवा वेबसाइट पर जाकर अपनी कक्षा की पुस्तक को डाउनलोड कर अध्ययन कर सकता है। विद्यार्थियों ने इस सुविधा का लाभ लेना भी शुरू कर दिया है।
-- -
छात्रों को पढ़ाई के लिए किताब की कमी आड़े न आए इसके लिए यूपी बोर्ड की किताबें पोर्टल पर उपलब्ध हैं। जहां से छात्र आसानी से उन किताबों से पढ़ाई कर सकते हैं।
विज्ञापन
-सोमारू प्रधान, डीआईओएस
--
यूपी बोर्ड की ओर से ई-बुक्स वेबसाइट पर अपलोड कर दी हैं। इसकी जानकारी उन्हें स्कूल में शिक्षकों ने दी थी। इसके बाद उन्होंने अंग्रेजी की किताब डाउनलोड कर ली। इससे काफी राहत मिली है।
-कौस्तुभ तिवारी, छात्र
-- -
विद्यालय में शिक्षकों ने बताया था कि दीक्षा पोर्टल और माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट से ई-बुक्स डाउनलोड की जा सकती है। वह इन्हें डाउनलोड करके पढ़ भी रही हैं।
-सोनाली दुबे, छात्रा