फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Unleashes Ire at the plight of the Buddhist circuit

बौद्ध परिपथ की बदहाली पर गुस्सा फूटा

Thu, 19 May 2016 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Thu, 19 May 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
Unleashes Ire at the plight of the Buddhist circuit
बढ़नी में गुरुवार को लोगों ने सड़क जाम किया। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बौद्ध परिपथ की बदहाली को लेकर अब आम जन का धैर्य टूटने लगा है। गुरुवार को बढ़नी में गुस्साए लोगों ने बढ़नी बस स्टैंड तिराहा को जाम कर दिया। करीब तीन घंटे तक मुख्य मार्ग को जाम कर  प्रदर्शन करते रहे। इस आंदोलन की अगुवाई सपा नेताओं ने की। सड़क की बदहाली का ठिकरा केंद्र सरकार पर फोड़ते हुए नारेबाजी की। 
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे एसडीएम सुरेंद्र नाथ मिश्र को ज्ञापन सौंपते हुए चेतावनी दी कि सड़क निर्माण शीघ्र शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन को उग्र रूप दिया जाएगा। राष्ट्रीय राजमार्ग-730 में शामिल नौगढ़-शोहरतगढ़-बढ़नी मार्ग गड्ढे में तब्दील हो चुका है। निर्माण के लिए टेंडर की प्रक्रिया पूरी होने के डेढ़ साल बाद भी सड़क पर काम शुरू नहीं हो पाया है। क्षेत्रवासी कई बार डीएम, एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर सड़क निर्माण की मांग करते आ रहे, मगर सिर्फ आश्वासन ही मिलता रहा है। सड़क की बदहाली से त्रस्त कस्बे के लोगों ने गुरुवार को सपा नेता निसार बागी के नेतृत्व में लामबंद होकर बढ़नी बस स्टैंड तिराहा पर जाम लगा दिया। 
विज्ञापन

ऑटो रिक्शा चालक भी समर्थन में आ गए। सपा राज्य कार्यकारिणी सदस्य व शोहरतगढ़ विधायक प्रतिनिधि उग्रसेन प्रताप सिंह भी पहुंच गए। जाम से मुख्य मार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। तीखी धूप में जाम में फंसे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सपा नेताओं का कहना था कि बौद्ध परिपथ की इस सड़क से श्रीलंका, म्यांमार, जापान, कोरिया सहित कई अन्य देशों के पर्यटक कुशीनगर, श्रावस्ती, कपिलवस्तु आते-जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में खराब सड़कों से उनके जेहन में देश के प्रति खराब छवि बन रही है। अब इसे और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सुबह 11 बजे शुरू हुआ जाम दोपहर 2 बजे तक जारी रहा। मौके पर पहुंचे एसडीएम सुरेंद्र नाथ मिश्र ने प्रदर्शनकारियों का ज्ञापन लेते हुए उच्चाधिकारियों से वार्ता कर शीघ्र सड़क निर्माण आरंभ कराने का भरोसा दिलाया। इसके बाद जाम समाप्त हुआ। रोड जाम में मुख्य रूप से खुशहाल सिंह, रमजान खान, असलम खान, बच्चा यादव, गुलाम गौस, मो.इसराइल, शेखर पांडेय, आशीष राज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed