{"_id":"5a3be6b74f1c1b4c528badfd","slug":"university-staff-did-work-out-boycott","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूनिवर्सिटी कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार, दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूनिवर्सिटी कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार, दिया धरना
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 21 Dec 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
मानदेय भुगतान सहित आठ सूत्री मांगों के समर्थन में सिद्धार्थ विश्वविद्यालय पर धरना देते कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। मानदेय भुगतान सहित आठ सूत्री मांगों को लेकर सिद्धार्थ यूनिवर्सिटी के कर्मचारियों ने गुरुवार को धरना दिया। कार्य बहिष्कार कर धरने पर बैठे कर्मचारियों ने मांगों के समर्थन में नारे लगाए। कुलसचिव को ज्ञापन देकर मांगों पर कार्रवाई की मांग की। कुलसचिव ने समुचित कार्रवाई का आश्वासन भी दिया है। धरने पर बैठे कर्मचारियों का कहना था कि छह माह से मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। इससे उनके परिवार का जीवन यापन करना कठिन हो गया है। दो वर्षों से वह लगातार यूनिवर्सिटी में सेवाएं दे रहे हैं, बावजूद मानदेय नहीं दिया जा रहा है।
कर्मचारियों ने कई बार प्रशासनिक अधिकारियों को लिखित व मौखिक रूप से इसकी सूचना दी है, मगर कोई समुचित उत्तर नहीं मिला। धरनास्थल पहुंचे यूनिवर्सिटी के कुलसचिव बीएन सिंह ने आठ सूत्री ज्ञापन लिया। बताया कि कर्मचारियों की अनुबंध अवधि समाप्त हो चुकी है, इसलिए मानदेय नहीं मिला है। शासन से अनुबंध का विस्तार होते ही मानदेय शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए पत्राचार जारी है। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का मानदेय भुगतान नियमित हो रहा है। धरने में मुख्य रूप से तुंगनाथ त्रिपाठी, राज कमल यादव, अरुण कुमार मिश्र, सूर्य प्रकाश त्रिपाठी, मनीष कुमार श्रीवास्तव, सिद्धार्थ धर द्विवेदी, राम निवास सहानी, गयात्री प्रसाद त्रिपाठी, अतुल कुमार मिश्र, गणेश कांत उपाध्याय, अजय कुमार पांडेय, गिरीश मिश्र, प्रमोद त्रिपाठी, अंगद त्रिपाठी, श्रीप्रकाश मिश्र, आशीष कुमार मिश्रा और अजय कुमार यादव आदि शामिल रहे।