फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Uncontrolled car hits mother and daughter and falls into ditch, both injured

Siddharthnagar News: बेकाबू कार ने मां-बेटी को टक्कर मारते हुए खाई में गिरी, दोनों घायल

Tue, 09 Jul 2024 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 09 Jul 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled car hits mother and daughter and falls into ditch, both injured

विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इटवा में चल रहा है दोनों का इलाज

त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के कोहड़ौरा-सोहना मार्ग पर हुई घटना

संवाद न्यूज एजेंसी

बिस्कोहर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के कोहड़ौरा-सोहना मार्ग पर स्थित कठौवा पुल के पास सोमवार को एक कार सवार ने पैदल जा रही मां-बेटी को टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं और कार सड़क के बगल पानी भरे गड्डे में चली गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सीएचसी इटवा पहुंचाया और कार चालक सोहन को अपने साथ ले गई।

जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह साढ़े 11 बजे के करीब थाना क्षेत्र के कठौतिया रामनाथ गांव की सुगना (55) बेटी चंद्रावती (36) के साथ कोहड़ौरा-सोहना मार्ग पर स्थित कठौवा पुल के पास खेत में बैठौनी करने पैदल जा रही थी। इसी दौरान सोहना की तरफ से आ रही तेज रफ्तार सफारी कार ने साइड से दोनों को टक्कर मार दी। इसके बाद दोनों कुछ दूर जाकर गिरी और कार अनियंत्रित होकर सड़क के बगल पानी भरे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में सुगना का पैर टूट गया और चंद्रावती घायल हो गई व कार चालक बाल बाल बच गया। सूचना पर पहुंची त्रिलोकपुर पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी इटवा भेजवाया और कार चालक को अपने साथ ले गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed