फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Uncontrolled car collides with pole, six people injured

Siddharthnagar News: पोल से टकराई अनियंत्रित कार, छह लोग घायल

Sun, 30 Jun 2024 02:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 30 Jun 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled car collides with pole, six people injured

विज्ञापन
उसका थाना क्षेत्र के उसका- बृजमनगंज मार्ग पर झारखंडी महादेव मंदिर के पास हुई घटना

संवाद न्यूज एजेंसी

उसका बाजार। थाना क्षेत्र के उसका-बृजमंगज मार्ग पर झारखंडी महदेवा के पास शनिवार को एक अनियंत्रित कार पोल से जा टकराई। इस हादसे में एक ही परिवार के छह सदस्य जख्मी हो गए। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।


जानकारी के अनुसार, महराजगंज जनपद के नौतवना निवासी वाहन चालक पवन कुमार ने बताया कि नौतनवा अपने परिवार के साथ रिश्तेदारी में सिद्धार्थनगर जनपद के बर्डपुर क्षेत्र के सहजनवा गांव में जा रहा था। गया था। तभी रास्ते में कार अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई और हादसा हो गया। इस हादसे में एक ही परिवार के पवन कुमार (30), मंजू (28), अंकुश (4), अंकिता (10), अंशिका (3) एवं प्रतीक (2) घायल हो गए। इस घटना में पवन और अंकुश के सिर में चोट तथा अंकिता व प्रतीक का पैर टूट गया जबकि दो को हल्की चोटे आई हैं। घटना को देखते ही ग्रामीणों ने पीआरबी-112 पर सूचना दिया। पुलिस द्वारा एंबुलेंस से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उसका बाजार ले जाया गया। जहां डॉक्टर आरके दुबे ने इलाज कर घायलों को मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थनगर रेफर कर दिया। घटना की सूचना पर सदर सीओ अरुणकांत सिंह और नवागत थानाध्यक्ष चंदन कुमार पहुंचकर घायलों का हाल जाना।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed