{"_id":"64f8c72cc1b13d9c4c068fcf","slug":"uncontrolled-bike-overturned-two-riders-injured-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-4238-2023-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: अनियंत्रित बाइक पलटी, दो सवार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: अनियंत्रित बाइक पलटी, दो सवार घायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के बिस्कोहर-सिकौथा मार्ग पर मझौवा गांव में एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। इलाज के लिए उन्हें निजी अस्पताल बिस्कोहर में भर्ती कराया गया। जहां से दोनों को सीएचसी इटवा रेफर कर दिया गया। लेकिन परिवार के लोग इलाज के लिए उन्हें बलरामपुर ले गए।
थाना क्षेत्र के नावडीह गांव निवासी मुन्नू चौधरी (34) अपने साथ बलरामपुर के गौरा थाना क्षेत्र के सेमरी गांव निवासी नानबाबू सिंह (62) को बाइक से लेकर बुधवार सुबह बिस्कोहर आया था। सुबह साढ़े दस बजे के करीब दोनों नावडीह गांव वापस जा रहे थे। जैसे ही वह बिस्कोहर-सिकौथा मार्ग पर मझौवा गांव पहुंचे कि बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में दोनों लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने उन्हें निजी अस्पताल बिस्कोहर में भर्ती कराया। हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने सीएचसी इटवा रेफर कर दिया। लेकिन परिवार के लोग उन्हें बलरामपुर ले गए।