फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Uncontrolled bike overturned in ditch, driver dies

खाई में पलटी अनियंत्रित बाइक, चालक की मौत

Sat, 26 Mar 2022 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Uncontrolled bike overturned in ditch, driver dies
खाई में पलटी अनियंत्रित बाइक, चालक की मौत
विज्ञापन

बिस्कोहर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के बिस्कोहर-इटवा मार्ग पर स्थित कठौतिया गांव के पुल के पास शनिवार सुबह एक बाइक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक के नंबर के आधार पर मृतक की पहचान डुमरियागंज थाना क्षेत्र के खीरामंडी निवासी तुल्ली (22) के रूप में हुई।

जानकारी के मुताबिक तुल्ली शुक्रवार को बाइक से बिस्कोहर अपने भाई के ससुराल आए थे। शनिवार सुबह 11 बजे के करीब वह बिस्कोहर से अपने घर डुमरियागंज जा रहे थे। जैसे ही वह कठौतिया व पेड़ाडी गांव के बीच पुल के पास पहुंचे, बाइक अनियंत्रित हो गई और पुल के थोड़ा आगे जाकर खाई में गिर गई। मौके पर ही बाइक चालक तुल्ली की मौत हो गई। मौके से गुजर रहे राहगीरों ने घटना की सूचना त्रिलोकपुर पुलिस को दी। थानाध्यक्ष रामकृपाल शुक्ल ने छानबीन की तो पता चला कि बाइक बिस्कोहर की है और मृतक व्यक्ति डुमरियागंज का रहने वाला है। थानाध्यक्ष राम कृपाल शुक्ल ने बताया कि शव की पहचान नहीं हो पा रही थी, बाइक के नंबर से पता किया तो पता चला कि बाइक बिस्कोहर निवासी फातमा पत्नी सहीम राइनी के नाम है। सहीम के घर जाकर पता किया तब पता चला कि मृतक डुमरियागंज का रहने वाला है और वह शुक्रवार को अपने रिश्तेदार के घर बिस्कोहर घूमने आया था जो शनिवार को 11 बजे के करीब बिस्कोहर से अपने घर के लिए निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed