{"_id":"648369843e566955190141e2","slug":"uncontrolled-bike-fell-into-canal-father-and-son-injured-siddharthnagar-news-c-7-1-200465-2023-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: अनियंत्रित बाइक नहर में गिरी, पिता-पुत्र घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: अनियंत्रित बाइक नहर में गिरी, पिता-पुत्र घायल
Fri, 09 Jun 2023 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 09 Jun 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। खेसरहा थाना क्षेत्र के सरैनिया गांव के पास एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर नहर में जाकर गिर गई। हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र घायल हो गए। दोनों को एंबुलेंस की मदद से तिलौली सीएचसी भेजवाया गया।
बस्ती जनपद के रुधौली थाना क्षेत्र के महुआर गांव निवासी रंजीत (36) अपने बेटे नीरज (15) के साथ अपने ससुराल टीकुर थाना खेसरहा जनपद सिद्धार्थनगर जा रहे थे। कर्मा-घोसियारी मार्ग पर स्थित सरैनिया गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर नहर में चली गई। हादसे में दोनों जख्मी हो गए। इसमें रंजीत को अधिक चोट आई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घायल व्यक्ति के पुत्र नीरज ने बताया कि रास्ते में उसके पिता ने बहुत ज्यादा शराब पी ली थी। जिससे गाड़ी को संभाल नहीं पाए और सड़क छोड़कर नहर में जा गिरा गया। जिससे वह भी हादसे का शिकार हो गया। दोनों का तिलौली सीएचसी में उपचार हो रहा है।