{"_id":"6830c3038a9e9b3b0e036409","slug":"uncle-and-nephew-riding-a-bike-died-after-being-crushed-by-a-truck-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-138009-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बाइक सवार चाचा-भतीजा की ट्रक से कुचलकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बाइक सवार चाचा-भतीजा की ट्रक से कुचलकर मौत
विज्ञापन
.विशेश्वर यादव। फाइल फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
भनवापुर/ इटवा (सिद्धार्थनगर)। इटावा थाना क्षेत्र के करहिया पुल के पास पेट्रोल पंप के पास बृहस्पतिवार की रात करीब 11 बजे बरात से लौट रहे बाइक सवार चाचा-भतीजे को ट्रक ने कुचल दिया। इस हादसे में दोनों की मौत हो गई। बरात से लौट रहे गांव के अन्य लोग जब भीड़ देख कर रुके तो गांव के दो लोगों के मौत को देख सहम गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया। वहीं, ट्रक कब्जे में लेकर थाने ले गई। ट्रक चालक फरार हो गया। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव निवासी सतिराम यादव के बेटे अनिल यादव की शादी थी।
बृहस्पतिवार को सभी गांव से मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के गोसाईं डिहवा बरात में पहुंचे। वहां द्वारपूजा, भोजन आदि कर प्रतापपुर के लिए लौटने लगे। विशेश्वर (35) भतीजे उमेश यादव (14) के साथ बाइक से गांव के लिए निकले। दोनों इटवा थाना क्षेत्र के करहिया पुल के पास स्थित पेट्रोल पंप के सामने पहुंच तो सामने से आ रहे ट्रक ने कुचल दिया। इस हादसे में चाचा-भतीजे की मौत हो गई।
विज्ञापन
पीछे बरात से वापस आ रहे गांव के अन्य लोग सड़क पर लगी भीड़ देख रुके तो चाचा-भतीजे का शव पड़ा देखा, जिससे वे सहम गए।