{"_id":"6af9ef4691d60b43880b0071","slug":"siddharthnagar-news-audience-moved-to-emotion-while-watching-the-enactment-of-lord-rams-exile-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1016-168202-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: राम वनवास की लीला देख भावुक हुए दर्शक, नम हुईं आंखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: राम वनवास की लीला देख भावुक हुए दर्शक, नम हुईं आंखें
Sun, 15 Nov 2026 11:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 15 Nov 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
- बढ़नी चाफा के सेहरी खास गांव में 49वें रामलीला आयोजन में हुआ मंचन
- श्रीराम के साथ माता सीता और लक्ष्मण के वन जाने का प्रसंग देख भावुक हुए लोग
डुमरियागंज। नगर पंचायत बढ़नी चाफा के सेहरी खास गांव में चल रहे 49वें रामलीला आयोजन में शनिवार रात राम वनवास की लीला का भावपूर्ण मंचन किया गया। भगवान श्रीराम को 14 वर्ष का वनवास मिलने और माता सीता व लक्ष्मण के उनके साथ वन जाने का प्रसंग देखकर दर्शक भावुक हो उठे।
मंचन में दिखाया गया कि राजा दशरथ ने भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक की तैयारी की थी। अयोध्या में उत्सव का माहौल था और नगरवासी श्रीराम के राजा बनने की खुशी मना रहे थे। इसी बीच मंथरा के बहकावे में आकर रानी कैकेयी ने राजा दशरथ से अपने दो वरदान मांग लिए। पहले वरदान में भरत के लिए राजगद्दी और दूसरे में श्रीराम के लिए 14 वर्ष का वनवास मांगा। कैकेयी की मांग सुनकर राजा दशरथ स्तब्ध रह गए। उन्होंने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन कैकेयी अपनी जिद पर अड़ी रहीं।
पिता की प्रतिज्ञा और राजधर्म की मर्यादा बनाए रखने के लिए श्रीराम ने बिना किसी विरोध के वन जाने का निर्णय स्वीकार कर लिया। माता सीता ने भी पति के साथ वन जाने की इच्छा जताई, जबकि छोटे भाई लक्ष्मण ने श्रीराम का साथ नहीं छोड़ने का संकल्प लिया। इसके बाद तीनों राजसी वस्त्र त्यागकर वनवासी वेश में अयोध्या से प्रस्थान करते हैं। श्रीराम, सीता और लक्ष्मण को वन जाते देख राजा दशरथ और अयोध्यावासी व्याकुल हो उठते हैं। राम के वियोग में दशरथ की पीड़ा और नगरवासियों का विलाप देखकर दर्शकों की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन
कलाकारों ने संवाद और अभिनय के माध्यम से श्रीराम के त्याग, पिता के प्रति आज्ञाकारिता, माता सीता के समर्पण और लक्ष्मण के भ्रातृप्रेम का संदेश दिया।
इस दौरान खड़कू पांडेय, राजकुमार, पप्पू गुप्ता, जुग्गी लाल, राम लखन, संचय द्विवेदी, परमात्मा मौर्य आदि मौजूद रहे।