फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Uma, Shahida, Urmila Pradhan and Irfan elected BDC

उमा, साहिदा, उर्मिला प्रधान और इरफान बीडीसी निर्वाचित

Mon, 14 Jun 2021 10:22 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 10:22 PM IST
विज्ञापन
Uma, Shahida, Urmila Pradhan and Irfan elected BDC
उमा, शाहिदा, उर्मिला प्रधान और इरफान बीडीसी निर्वाचित
विज्ञापन

जोगिया, मिठवल, इटवा और बर्डपुर ब्लॉक में हुई मतगणना में परिणाम घोषित
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिले के तीन ग्राम पंचायतों में प्रधान, एक बीडीसी एवं 94 सदस्य पद की मतगणना के बाद परिणाम घोषित कर दिए गए। सुरक्षा व्यवस्था के बीच जोगिया, मिठवल, इटवा और बर्डपुर समेत 12 ब्लॉक कार्यालयों पर शांतिपूर्ण तरीके से मतगणना संपन्न हुई। इसके साथ ग्राम पंचायत सदस्य पद के चुनाव में भी परिणाम घोषित किए गए।

पथरा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार मिठवल ब्लॉक में ग्राम पंचायत बरगदवा के लिए हुए चुनाव में मतगणना में उमा देवी 553 मत पाकर चुनाव जीती हैं, उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी हृदय राम को 264 मत मिला है। निर्वाचित प्रधान उमा देवी के पति राजेश चौधरी यहां से पंचायत चुनाव में प्रधान निर्वाचित हुए थे, लेकिन उनकी आकस्मिक मौत से सीट रिक्त हो गई थी। पकड़ी बाजार प्रतिनिधि के अनुसार जोगिया ब्लॉक में हुए मतगणना में ग्राम पंचायत बैदौली में प्रधान पद शाहिदा निर्वाचित हुई हैं। शाहिदा को 538 मत मिले, जबकि दूसरे स्थान पर रही फूला को 214 मत मिला। इटवा प्रतिनिधि के अनुसार ब्लॉक कार्यालय पर हुई मतगणना में ग्राम पंचायत खानकोट के प्रधान पद पर उर्मिला ने जीत हासिल की। उर्मिला को 329 मत मिले, दूसरे स्थान पर रहे शरीफ हसन को 240 मत मिले। बर्डपुर प्रतिनिधि के अनुसार ब्लॉक कार्यालय पर मतगणना में क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) वार्ड संख्या 30 से इरफान खान निर्वाचित घोषित किए गए। इनके समेत भनवापुर, नौगढ़, डुमरियागंज, खेसरहा, खुनियांव, बांसी, उसका बाजार और लोटन ब्लॉकों में ग्राम पंचायत सदस्य के 94 पदों की मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed