{"_id":"6ad11429700b65a04f0f7d55","slug":"first-installment-of-funds-released-for-bus-terminals-in-shohratgarh-and-barhni-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-166524-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: शोहरतगढ़ और बढ़नी में बस अड्डों के लिए धन की पहली किस्त जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: शोहरतगढ़ और बढ़नी में बस अड्डों के लिए धन की पहली किस्त जारी
विज्ञापन
शोहरतगढ़/तुलसियापुर। शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में शोहरतगढ़ और बढ़नी में नए बस अड्डों के निर्माण का रास्ता साफ होने लगा है। शासन ने शोहरतगढ़ बस अड्डे के लिए 1.25 करोड़ और बढ़नी बस अड्डे के लिए 2.50 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी कर दी है।
बढ़नी में निर्माण के लिए उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड (यूपीआरएनएसएस) को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। धनराशि जारी होने के बाद दोनों स्थानों पर निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ने की उम्मीद है। इससे क्षेत्र के लोगों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हो सकती है।
उत्तर प्रदेश शासन के विशेष सचिव केपी सिंह ने उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक को पत्र भेजकर नए बस स्टेशनों के निर्माण से जुड़े 32 कार्यों के लिए पहली किस्त जारी किए जाने की जानकारी दी है। इसमें शोहरतगढ़ और बढ़नी के बस अड्डे भी शामिल हैं। अब चिह्नित जमीन पर निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ने की उम्मीद है।