फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Udyog Vyapar Mandal remains alert for the rights and interests of traders

Siddharthnagar News: व्यापारियों के अधिकार और हित के लिए सजग रहता है उद्योग व्यापार मंडल

Mon, 04 Sep 2023 10:43 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Sep 2023 10:43 PM IST
विज्ञापन
Udyog Vyapar Mandal remains alert for the rights and interests of traders
डुमरियागंज में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के स्थापना दिवस को व्यापारियों ने मनाया व्यापारी दिवस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की जिला कार्यकारिणी की रविवार की रात नगर स्थित मंदिर चौराहा पर संगठन के 30वें स्थापना दिवस को व्यापारी दिवस के रूप में मनाया। कार्यक्रम के दौरान समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए व्यापारी, शिक्षक, कर्मचारी, चिकित्सक सहित 24 लोगों को सम्मानित किया गया। इस दौरान व्यापारियों के हितों में हमेशा तत्पर और सजग रहने की बात कही गई। अतिथियों और व्यापारियों ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर, महाराजा अग्रसेन, स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर पहुंच कर उन्हें माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। मुख्य अतिथि डॉक्टर रफीउल्लाह खान ने हुए कहा कि आज का दिन व्यापारियों के लिए काफी महत्वपूर्ण है उनके संगठन का आज 30वां स्थापना दिवस है। जिलाध्यक्ष सुगंध अग्रहरि ने संबोधित करते हुए बताया कि अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की स्थापना 3 सितंबर को 29 वर्ष पहले हुई थी। हमारा संगठन व्यापारी हितों और उनके मान सम्मान को लेकर हमेशा सजग और जागरूक रहता है। इस दौरान रामदेव गुप्ता, अशोक अग्रहरि, शशि प्रकाश अग्रहरि, रामप्रकाश गौतम आदि मौजूद रहे। उद्योग व्यापार मंडल के स्थापना दिवस कार्यक्रम के दौरान समाज के विभिन्न क्षेत्रों में योगदान के लिए कुल 24 लोगों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed