{"_id":"69fcde30453cfe2253020d94","slug":"two-tractor-trolleys-loaded-with-soil-seized-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-157776-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: मिट्टी लदी दो ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: मिट्टी लदी दो ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज
Fri, 08 May 2026 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 08 May 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहपुर। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के सुकालाजोत गांव में बृहस्पतिवार को एसडीएम ने अवैध खनन में कार्रवाई करते हुए मिट्टी लदी दो ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज कर दी। कार्रवाई के बाद दोनों वाहनों को इटवा थाने भेज दिया गया। इस कार्रवाई से अवैध खनन कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार, एसडीएम राजेश कुमार किसी जांच के सिलसिले में भनवापुर ब्लाॅक क्षेत्र के हसुड़ी औसानपुर गांव गए हुए थे। वापस लौटते समय रास्ते में उन्हें दो ट्रैक्टर-ट्रॉली अवैध रूप से मिट्टी खनन कर ले जाते नजर आए। एसडीएम की गाड़ी देखते ही दोनों चालक तेजी से वाहन लेकर भागने लगे, लेकिन एसडीएम ने ओवरटेक कर दोनों वाहनों को रुकवा लिया। पूछताछ के दौरान चालक वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके और न ही संतोषजनक जवाब ही दे पाए। इसके बाद एसडीएम ने दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉली को अवैध मिट्टी सहित सीज कर इटवा पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
एसडीएम राजेश कुमार ने बताया कि अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।