फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Two teenagers died due to lightning siddharthnagar

Siddharthnagar: बारिश में भैंस चराने गए दो बच्चे, बिजली की चपेट में आने से दोनों की हुई मौत

Wed, 29 Jun 2022 03:58 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 29 Jun 2022 03:58 PM IST
सार

एएसपी सुरेशचंद रावत ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
Two teenagers died due to lightning siddharthnagar
सिद्धार्थनगर समाचार। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सिद्धार्थनगर में भैंस चराने गए दो बच्चों की बिजली की चपेट में आकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना बुधवार सुबह खेसरहा थाना क्षेत्र के तुरसिया गांव में हुई। एक साथ दो बालकों की मौत से गांव में मातम छाया हुआ है और परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


खेसरहा थाना क्षेत्र के तुरसिया गांव निवासी गौतम (8) रविंद्र और सुखबिंदर (7) पुत्र अनिल एक-दूसरे के पड़ोसी हैं। दोनों के साथ रहते थे। बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह बारिश के दौरान दोनों बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान भैंस चराने के लिए गांव से बाहर चले गए। इसी बीच गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिर गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
विज्ञापन


मामले की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए और दोनों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तिलौली ले गए, जहां चिकित्सक देखते ही मृत्यु घोषित कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार गौतम तीन भाईयों में सबसे बड़ा था। जबकि, सुखविंदर तीन भाईयों में मंझला था। इनके मृत्यु से दोनों घर के ऊपर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है। स्वजनो का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्रीय लोग इस घटना से दुखित हुए हैं। परिजन शव का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे, लेकिन घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम बांसी प्रमोद कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजन को समझा-बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।


इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक व्याप्त है। इस संबंध में एएसपी सुरेशचंद रावत ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed