{"_id":"603925638ebc3ee925572051","slug":"two-suspects-picked-up-for-questioning-siddharthnagar-news-gkp386308584","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो संदिग्धों को पूछताछ के लिए उठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो संदिग्धों को पूछताछ के लिए उठाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो संदिग्धों को पूछताछ के लिए उठाया
संदिग्ध हाल में लापता हुए भाजपा मंडल उपाध्यक्ष का नहीं मिला सुराग
बांसी कोतवाली सहित गोरखपुर एसटीएफ भी मामले में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
बांसी। लापता भाजपा नेता का 36 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं मिला पाया है। पुलिस की कई टीम उसकी खोजबीन में लगी हुई है। साथ ही आला अधिकारी मामले की जांच-पड़ताल में जुटे हैं। सूत्रों के मुताबिक संदेह के आधार पर पुलिस एक टीम दो संदिग्ध को उठाई है। उन्हें अलग लेकर नेता के संबंध में पूछताछ कर रही है। बताया यह भी जा रहा है कि एसटीएफ गोरखपुर की एक टीम भी मामले की जांच के लिए लगा दी गई है।
बांसी कोतवाली क्षेत्र के पिपरा मिश्र गांव निवासी दिलीप चौरसिया (35) भाजपा मिठवल मंडल के उपाध्यक्ष हैं। 24 फरवरी को वह राममंदिर निर्माण के लिए एकत्र धन देने के लिए निकले और लापता हो गए। बृहस्पतिवार को एनएच-233 पर स्थित बेलगड़ा गांव के बाइक, पर्स, मोबाइल और बेल्ट मिला था। पुलिस की कई टीम मामले की छानबीन में लगी हैं। वह भाजपा नेता से जुड़ी हर जानकारी को जुटा रही है। उनसे कब किससे विवाद हुआ था। किससे- किससे फोन पर बात होती थी। क्या कभी किसी से विवाद हुआ था। किसी से रुपये की लेनदेन सहित अन्य जानकारी एकत्र कर रही है।
सूत्रों की माने तो पुलिस की एक टीम ने लापता नेता के संपर्क में आने वाले दो संदिग्धों को पूछताछ के लिए उठाया। साथ ही मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस विभाग के आला अधिकारी मामले की मानिटरिंग कर रहे हैं। यह भी बताया जा रहा है कि मामले की जांच के लिए एसटीएफ गोरखपुर यूनिट की एक टीम जांच में लगा दी गई है। आईजी बस्ती और एसपी रामअभिलाष त्रिपाठी पल-पल की रिपोर्ट ले रहे हैं। एसपी रामअभिलाष त्रिपाठी ने बताया कि मामले की छानबीन चल रही है। हर बिन्दुओं को ध्यान रखकर जांच की जा रही है।