{"_id":"64d90f868c0f5089d30f7a45","slug":"two-stolen-bikes-and-pistol-recovered-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-2968-2023-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: चोरी की दो बाइक व तमंचा बरामद, दो शातिर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: चोरी की दो बाइक व तमंचा बरामद, दो शातिर गिरफ्तार
Sun, 13 Aug 2023 10:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 13 Aug 2023 10:44 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। शिवनगर डिड़ई थाना पुलिस रविवार सुबह दो संदिग्धों को दबोच लिया। तलाशी में उनके कब्जे से एक तमंचा बरामद किया गया। जांच में दोनों बाइक भी चोरी की पाई गई। पूछताछ करने के बाद उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।
थानाध्यक्ष शिवनगर डिड़ई राजेश शुक्ल टीम के साथ गश्त पर थे, तभी उन्हें मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि लोहरौली पुलिस बूथ के पास साड़ी मोड़ पर दो लोग संदिग्ध खड़े हैं। पुलिस बिना देर किए मौके पर पहुंची, जिन्हें देखकर वह भागने लगे पकड़ में आने के बाद उनके पास से बिना नंबर प्लेट की एक बाइक व एक बाइक का चेचिस नंबर खुरचा हुआ था। तलाशी लेने पर उनके पास से एक 12 बोर तमंचा व कारतूस पुलिस ने बरामद किया है।
पकड़े दोनों आरोपियों ने अपनी पहचान नीरज बरगदवा कोतवाली बांसी व सूरज जमालपुर थाना लालगंज बस्ती बताया। आरोपियों ने बताया कि रात में बरामदे में खड़ी बाइक का लॉक तोड़कर नेपाल में भेज दिया जाता है और मिले पैसों को खर्च किया जाता था। दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। पूछताछ करने के उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया,जहां से जेल भेज दिया गया।