फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Two senior doctors of the district hospital honored

जिला अस्पताल के चिकित्सकों का सम्मान

Wed, 03 Mar 2021 10:25 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 10:25 PM IST
विज्ञापन
Two senior doctors of the district hospital honored
फोटो-
विज्ञापन

जिला अस्पताल के दो वरिष्ठ चिकित्सक सम्मानित
फार्मासिस्ट एसोसिएशन जिला इकाई की ओर से समारोह का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन जिला इकाई की ओर से आयोजित समारोह में संयुक्त जिला अस्पताल के दो वरिष्ठ चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व पर चर्चा की और मरीजों के लिए सदैव तत्पर रहने वाले बेहतर स्वास्थ्य सेवक बताया।

जिला अस्पताल के सभागार में बुधवार को डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के तत्वावधान में स्वागत समारोह का आयोजन हुआ। इस दौरान उल्लेखनीय सेवा देनेवाले चिकित्सक डॉ. आरबी राम और डॉ. विमल द्विवेदी को सम्मानित किया गया। आयोजक और एसोसिएशन के जिला मंत्री गोविंद प्रसाद ओझा ने स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही है। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष अशोक त्रिपाठी ने कहा कि दोनों चिकित्सक सम्मान के हकदार हैं। इस मौके पर डॉ. एसएल पटेल समेत फार्मासिस्ट सुनील चौबे, ओपी चौधरी, परमेश्वर त्रिपाठी, जय प्रकाश चौधरी, शिवपूजन मणि त्रिपाठी ने संबोधित किया। अंत में दोनों चिकित्सकों को माल्यार्पण, अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान मनमोहन पांडेय, सुग्रीव चौधरी, शमसुल हक, डीसी पाठक, अरुण त्रिपाठी, अरुण मिश्रा, रकीब, किरन अग्रहरि, रूपम सिंह, रागिनी, उर्मिला राव गौतम, विजय कुमार, विकास, अजय यादव, दुर्गेश मिश्रा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed