फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Two school buses collide, children saved

Siddharthnagar News: दो स्कूल बसें टकराईं, बचे बच्चे

Wed, 15 Jan 2025 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 15 Jan 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Two school buses collide, children saved
शोहरतगढ़। खुनुवां बाईपास मार्ग पर बुधवार की सुबह आठ बजे महदेवा नानकार चौराहा पर दो स्कूल की बस आपस में टकराकर सड़क के किनारे बिजली के पोल में टक्कर मार दी। एक बस में आधा दर्जन बच्चे सवार बाल-बाल सुरक्षित बच गए।
विज्ञापन

दूसरा बस खाली था। हादसे में दोनों बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगो ने बस बच्चों निकल कर सुरक्षित दूसरे वाहन से बच्चों को उनके घर भेज दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी मशीन से बसों को हटवाकर रास्ता खाली करवाया। सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल की बस रमवापुर-नानकार से आधा दर्जन बच्चों को बैठाकर सेमरा की तरफ जा रहा थी। जैसे ही महादेवा चौराहा पर पहुंची, तभी शोहरतगढ़ से खुनुवां की तरफ जा रही स्कालर्स स्कूल की खाली बस से टक्कर हो गई।
विज्ञापन

दोनों बस जाकर सड़क किनारे बिजली पोल से टकरा गई। वहां मौजूद ग्राम प्रधान राम मिलन चौधरी ने तत्काल परसिया विद्युत सब स्टेशन पर फोन कर बिजली सप्लाई बंद करवा दी। हादसे में सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल के बस में सवार आधा दर्जन बच्चों व दोनों बसों के ड्राइवर बाल-बाल बच गए, स्थानीय लोगो ने सभी बच्चों को सकुशल बाहर निकालकर उनके घर भेजवाया। थानाध्यक्ष बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने कहा कि बस दुर्घटना में किसी को चोट नहीं आई है। बस में सवार सभी बच्चों को उनके घर भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई में पुलिस टीम जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed