{"_id":"69b06527fbb908b5ce0a1303","slug":"two-projects-were-approved-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-154774-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: दो परियोजनाओं को मिली स्वीकृति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: दो परियोजनाओं को मिली स्वीकृति
Wed, 11 Mar 2026 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 11 Mar 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
शोहरतगढ़। विधानसभा क्षेत्र शोहरतगढ़ में दो परियोजना की स्वीकृति मिलने से जनता में खुशी है। अधिशासी अभियंता ड्रेनेज खंड सिद्धार्थनगर ने बताया कि 286.47 लाख रुपये की लागत वाली बूढ़ी राप्ती नदी के बाएं तट पर स्थित लखनपारा-बैदौला के किलोमीटर 28.000 से 28.400 के बीच बैजनथा गांव के पास कटाव निरोधक और बूढ़ी राप्ती नदी के बाएं तट पर स्थित लखनपारा-बैदौला के किलोमीटर 21.000 से 21.450 के मध्य ग्राम महथा के समीप कटाव निरोधक परियोजना की स्वीकृति मिली है। संवाद
विज्ञापन