फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Two players from the district are spreading their magic in the international team

Siddharthnagar News: इंटरनेशनल टीम में जलवा बिखेर रहे जिले के दो खिलाड़ी

Fri, 05 Jul 2024 03:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 05 Jul 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
Two players from the district are spreading their magic in the international team
वसीर अहमद क्रिकेट तो रिया श्रीवास्तव वाॅलीबाल की हैं खिलाड़ी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में कभी पसीना बहाने वाले जिले के दो खिलाड़ी अब इंटरनेशनल टीम में जगह बना लिए हैं। दोनों खिलाड़ी अपने संघर्ष से जिले को एक नई पहचान दिला रहे हैं। वॉलीबाल की खिलाड़ी रिया श्रीवास्तव जिले के बढ़नी की निवासी है, जबकि वसीर अहमद मूल रूप से नेपाल के हैं। लेकिन इन्होंने क्रिकेट जिले में रहकर ही सीखा है।
खिलाड़ी रिया का हाल ही में खेल कोटा से पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर में चयन हो गया है। रिया ने सीनियर, सब जूनियर, मिनी नेशनल चैंपियनशिप में प्रतिभा का प्रदर्शन किया और मेडल प्राप्त किया। 2018 में 12वां एशियन महिला चैंपियनशिप अंडर-17 में प्रतिभाग कर भारत को रजत पदक दिलाई थी। रिया रेलवे में चयन होने के बाद भी जिले में खेल को बढ़ावा देने का कार्य कर रही हैं।
विज्ञापन

वसीर अहमद जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में रहकर क्रिकेट की प्रैक्टिस किए हैं। वसीर को अपने देश नेपाल से 2021 में एशिया कप में भाग लेने का मौका मिला था, जिसके तीन मैच में भाग लेकर 103 रन बनाए थे। जबकि 2022 में अंडर 19 प्लेयर के रूप में डेब्यू किया था, जिसमें जिंबांबे से क्रिकेट खेला गया था। एक मैच में वसीर को मौका मिला था। जिसमें वसीर ने दो विकेट लेकर टीम को विजेता बनाए थे। क्रिकेट कोच विपिन मणि त्रिपाठी ने बताया कि वसीर की पढ़ाई भी नेपाल से हुई है। वह जिले के स्पोर्ट्स स्टेडियम में क्रिकेट की प्रैक्टिस करता था। वर्तमान समय में नेपाल का इंटरनेशनल खिलाड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed