फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   two people from mumbai found corona infected

मुंबई से आए दो लोग मिले कोरोना संक्रमित, महकमा अलर्ट

Mon, 06 Jun 2022 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
two people from mumbai found corona infected
मुंबई से आए दो लोग मिले कोरोना संक्रमित
विज्ञापन

- गोंडा में हुई जांच में पाए गए थे संक्रमित, परिजनों की भी हुई जांच
सिद्धार्थनगर। मुंबई से लौटे दो लोगों के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद स्वास्थ्य महकमा एक भी फिर अलर्ट हो गया है। संसाधन दुरुस्त करने के साथ ही महानगरों से आने वालों की जानकारी एकत्र की जा रही है।
जिले में कई माह से एक भी कोरोना संक्रमित नहीं मिले थे, लेकिन स्वास्थ्य महकमा संदिग्ध मरीजों की कोरोना जांच करता रहा। 30 मई को भनवापुर ब्लॉक क्षेत्र के एक गांव के दो लोग संक्रमित पाए गए। संक्रमित मिले मरीज मुंबई से लौटे थे। संदिग्ध लक्षण मिलने पर गोंडा में सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया था। घर पहुंचे तो रिपोर्ट पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। पोर्टल पर अपडेट होते ही स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार अलर्ट हो गए और घर पहुंचकर दोनों को आईसोलेट करने के साथ ही परिवार के सदस्यों का सैंपल जांच के लिए भेजा। जांच में परिवार के सदस्य संक्रमित नहीं मिले। इसके बाद वह कहां- कहां किससे मिले थे, इस संबंध में आगे जानकारी भेजी गई। इस संबंध में डिप्टी सीएम डॉ. सौरभ चतुर्वेदी ने बताया कि स्वास्थ्य टीम और अस्पताल अलर्ट मोड में हैं।
विज्ञापन

---
बाहर से आने वालों पर रहेगी विशेष नजर
- भनवापुर ब्लॉक क्षेत्र के एक गांव में दो कोरोना संक्रमित मिलने के बाद निगरानी समितियों को भी एक बार फिर अलर्ट कर दिया गया है। जिससे वह बाहर से आने वाले संदिग्ध मरीजों के बारे में जानकारी दें और समय रहते उनकी जांच और इलाज की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed