फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Two people died after a bike collided with a vehicle

वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो की मौत

Wed, 02 Dec 2020 10:17 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2020 10:17 PM IST
विज्ञापन
Two people died after a bike collided with a vehicle
वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत
विज्ञापन

जोगिया-पकड़ी मार्ग पर विशुनपुर के पास देर रात हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिया (सिद्धार्थनगर)। कोतवाली क्षेत्र के जोगिया-पकड़ी मार्ग पर स्थित विशुनपुर गांव के पास मंगलवार की रात अज्ञात वाहन ने की चपेट में बाइक आ गई। इस हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

अयोध्या जिले के प्रमोद वन जानकीघाट कालोनी निवासी महेश कुमार मिश्र (48) पुत्र ब्रह्मदत्त मिश्र एक प्राइवेट कंपनी काम करते थे। महेश अपने साथी धर्मेंद्र मौर्य (35) पुत्र बेचन मौर्य निवासी शाहाबाद थाना बृजमनगंज जिला महाराजगंज के साथ बस्ती से उसका बाजार आ रहे थे। जोगिया कोतवाली क्षेत्र के जोगिया-पकड़ी मार्ग पर स्थित विशुनपुर गांव के पास पहुंचे ही थे कि उनकी बाइक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। इस हादसे में दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर एसओ जोगिया घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। एसओ जोगिया आलोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि महेश के भाई दिनेश मिश्र की तहरीर पर केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed